Priyadarshan On Aaditya Dhar: 25 साल का अटूट रिश्ता… शिष्य की कामयाबी पर गुरु हुए खुश, ‘धुरंधर’ से जुड़ा है मामला

Priyadarshan On Aaditya Dhar: 25 साल का अटूट रिश्ता… शिष्य की कामयाबी पर गुरु हुए खुश, ‘धुरंधर’ से जुड़ा है मामला

Priyadarshan on Aaditya Dhar: प्रियदर्शन न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के भी जाने-माने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं। कई हिट और सुपरहिट फिल्में देने वाले प्रियदर्शन ने अपने करियर में कई नए टैलेंट्स को मौका दिया है चाहे वें एक्टर्स हों या टेक्नीशियन। अब उन्होंने अपने एक ऐसे टैलेंटेड स्टूडेंट के बारे में बात की है, जिसने साल 2025 में एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है।

कौन है यह स्टूडेंट?

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने मिड-डे से बातचीत में अपने उस स्टूडेंट का जिक्र किया है, जिनके साथ उनका रिश्ता 25 साल से भी ज्यादा समय से मजबूती से बना हुआ है। अपने फेवरेट और सबसे लॉयल स्टूडेंट डायरेक्टर आदित्य धर के बारे में बात करते हुए प्रियदर्शन ने बताया कि आदित्य ने उनके साथ तीन साल तक असिस्टेंट के तौर पर काम किया है।
प्रियदर्शन ने आदित्य को अपने अब तक के सबसे बेहतरीन स्टूडेंट्स और असिस्टेंट्स में से एक बताया और कहा कि वह उनका सबसे लॉयल स्टूडेंट है। उन्होंने यह भी शेयर किया कि आज भी आदित्य हर काम से पहले उनका आशीर्वाद जरूर लेता है।
अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर भी आदित्य ने उन्हें फिल्म ‘भूत बंगला’ के सेट पर दिखाया था। प्रियदर्शन ने कहा ” हाल ही मैंने फिल्म देखी है और मुझे बेहद पसंद आई है। मुझे उस पर बहुत गर्व है उसने बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है।”

प्रियदर्शन हैं आदित्य के आदर्श

अपनी बातचीत में प्रियदर्शन ने आदित्य धर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि आदित्य कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे और अंडर-19 टीम में खेलते भी थे, लेकिन एक बड़े भारतीय क्रिकेटर के बेटे के चयन की वजह से वह टीम में जगह नहीं बना सके। इसके बाद आदित्य ने प्रियदर्शन की फिल्म ‘गर्दिश’ (1993) देखी और उसी दिन क्रिकेट छोड़कर फिल्ममेकर बनने का फैसला कर लिया।

आदित्य धर को लंबे समय तक नही मिली पहचान

अपने इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने यह भी याद किया कि आदित्य धर ने कई फिल्मों के लिए शानदार काम किया है। उनकी अपनी फिल्म ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ के डायलॉग्स भी आदित्य ने ही लिखे थे, कई और हिट फिल्मों की स्क्रिप्ट भी आदित्य ने लिखी लेकिन इसके बावजूद उन्हें लंबे समय तक वह पहचान नहीं मिल पाई, जिसके वे हकदार थे।

आदित्य धर की फिल्में

आदित्य धर को ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019) और साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2021 में अभिनेत्री यामी गौतम से शादी की थी। अब उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *