लोहारू में 5वीं मास्टर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी:14-15 मार्च को होगी प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी लेंगे भाग, पोस्टर जारी किया गया

लोहारू में 5वीं मास्टर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारी:14-15 मार्च को होगी प्रतियोगिता, 200 खिलाड़ी लेंगे भाग, पोस्टर जारी किया गया

भिवानी के लोहारू में पांचवीं मास्टर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों को लेकर एक पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह चैंपियनशिप मार्च 2026 में लोहारू में होगी। इस अवसर पर लोहारू नगरपालिका के चेयरमैन प्रदीप बंटी तायल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिव छत्रपति नेशनल अवार्डी उदय शेट्टी और अर्जुन अवार्डी संतोष कुमार चौहान ने चैंपियनशिप के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। दोनों अतिथियों ने आयोजन समिति को शुभकामना देते हुए कहा कि यह आयोजन लोहारू की खेल पहचान को मजबूत करेगा। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मार्च में होगी दो दिवसीय प्रतियोगिता यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 14 और 15 मार्च 2026 को नई अनाज मंडी, लोहारू में आयोजित की जाएगी। इसका संयुक्त आयोजन हरियाणा स्टेट मास्टर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन और वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट्स अकादमी लोहारू द्वारा किया जाएगा। खेल संचालन, तकनीकी व्यवस्था और खिलाड़ियों की तैयारियों की जिम्मेदारी कोच संदीप कड़वासरा के नेतृत्व में तय की गई है। बैठक में चैंपियनशिप की रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, तकनीकी समिति के गठन, खेल उपकरणों की उपलब्धता और मैदान की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। देशभर से 200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष की मास्टर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। इससे लोहारू में राष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धी खेल माहौल बनेगा। चेयरमैन प्रदीप बंटी तायल ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन न केवल लोहारू बल्कि आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देते हैं। उन्होंने नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वाशु मतानी, छत्रसिंह बारवास, अनुज कड़वासरा, ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक खिलाड़ी और सामाजिक लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *