प्रशांत किशोर ने बेतिया में बाइक रैली की:भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वादा किया

प्रशांत किशोर ने बेतिया में बाइक रैली की:भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वादा किया

बेतिया जिले में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बेतिया में जनसुराज प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थन में एक जनसंपर्क रैली निकाली। यह रैली बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के प्रचार अभियान का हिस्सा थी। इसका मुख्य उद्देश्य बेतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को जागरूक करना था। जनता से अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्नान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता लंबे समय से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था का सामना कर रही है। उन्होंने जनता से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने का भी वादा किया बाइक पर सवार होकर दौरा किया रैली की शुरुआत बेतिया के चेकपोस्ट क्षेत्र से हुई। प्रशांत किशोर ने बाइक पर सवार होकर पूरे शहर का दौरा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने रैली में भाग लिया।उन्होंने शहर के विभिन्न मोहल्लों, चौक-चौराहों और बाजारों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद किया। प्रशांत किशोर ने जनसुराज के सिद्धांतों, कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसुराज का लक्ष्य राजनीति में जनभागीदारी और पारदर्शिता लाना है। जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि जनसुराज की यात्रा बेतिया और पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी और अब यह आंदोलन पूरे बिहार में लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। रैली के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों से प्रशांत किशोर का स्वागत किया। रैली का समापन बेतिया के मुख्य बाजार में हुआ। यहाँ प्रशांत किशोर और अनिल सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और जनसुराज को समर्थन देने की अपील की। बेतिया जिले में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बेतिया में जनसुराज प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थन में एक जनसंपर्क रैली निकाली। यह रैली बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के प्रचार अभियान का हिस्सा थी। इसका मुख्य उद्देश्य बेतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को जागरूक करना था। जनता से अपने अधिकारों की रक्षा करने का आह्नान जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता लंबे समय से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था का सामना कर रही है। उन्होंने जनता से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही इन समस्याओं से मुक्ति दिलाने का भी वादा किया बाइक पर सवार होकर दौरा किया रैली की शुरुआत बेतिया के चेकपोस्ट क्षेत्र से हुई। प्रशांत किशोर ने बाइक पर सवार होकर पूरे शहर का दौरा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने रैली में भाग लिया।उन्होंने शहर के विभिन्न मोहल्लों, चौक-चौराहों और बाजारों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद किया। प्रशांत किशोर ने जनसुराज के सिद्धांतों, कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनसुराज का लक्ष्य राजनीति में जनभागीदारी और पारदर्शिता लाना है। जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि जनसुराज की यात्रा बेतिया और पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी और अब यह आंदोलन पूरे बिहार में लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। रैली के दौरान लोगों में उत्साह देखा गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों से प्रशांत किशोर का स्वागत किया। रैली का समापन बेतिया के मुख्य बाजार में हुआ। यहाँ प्रशांत किशोर और अनिल सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया और आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने और जनसुराज को समर्थन देने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *