पावर स्टार पवन सिंह आज औरंगाबाद आएंगे:रफीगंज में जनसभा चुनावी को करेंगे संबोधित; जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के लिए वोट मांगेंगे

पावर स्टार पवन सिंह आज औरंगाबाद आएंगे:रफीगंज में जनसभा चुनावी को करेंगे संबोधित; जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के लिए वोट मांगेंगे

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज औरंगाबाद आएंगे। रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के पक्ष में आम जनता से वोटिंग की अपील करेंगे। पवन सिंह के चुनावी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसके पूर्व प्रमोद कुमार सिंह लोजपा के टिकट पर और निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार जदयू ने विधायक अशोक सिंह का टिकट काटकर ये सीट लोजपा(रा.) को दिया है। दूसरी ओर राजद ने नेहालुद्दीन का टिकट काटकर डॉ. गुलाम शाहिद को मैदान में उतारा है। रफीगंज विधानसभा में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंच की सजावट और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पवन सिंह के स्वागत में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पवन सिंह के फैंस बेकाबू ना हो जाए इसके लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोजकों ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली में शाह और नड्‌डा से मिले थे पवन पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद से भोजपुरी स्टार के बीजेपी में दोबारा आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। जानिए कौन हैं पवन सिंह पवन सिंह भोजपुरी एक्टर और सिंगर हैं। उनके गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से लेकर ‘कमरिया हिला रही है’ तक ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ। 1997 में उन्होंने पहला एल्बम रिलीज किया और 2008 में आया उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी संगीत का ग्लोबल हिट साबित हुआ। भोजपुरी फिल्मों प्रतिज्ञा, क्रैक फाइटर, धड़कन, हर हर गंगे आदि ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सबसे चर्चित नाम बना दिया। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह आज औरंगाबाद आएंगे। रफीगंज के आरबीआर खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह के पक्ष में आम जनता से वोटिंग की अपील करेंगे। पवन सिंह के चुनावी दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसके पूर्व प्रमोद कुमार सिंह लोजपा के टिकट पर और निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार जदयू ने विधायक अशोक सिंह का टिकट काटकर ये सीट लोजपा(रा.) को दिया है। दूसरी ओर राजद ने नेहालुद्दीन का टिकट काटकर डॉ. गुलाम शाहिद को मैदान में उतारा है। रफीगंज विधानसभा में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंच की सजावट और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पवन सिंह के स्वागत में जगह-जगह बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। पवन सिंह के फैंस बेकाबू ना हो जाए इसके लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है। आयोजकों ने लोगों से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। दिल्ली में शाह और नड्‌डा से मिले थे पवन पवन सिंह ने हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद से भोजपुरी स्टार के बीजेपी में दोबारा आने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। पवन सिंह पहली बार 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। निर्दलीय चुनाव लड़ने पर 22 मई 2024 को भाजपा ने पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया। उस वक्त वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। जानिए कौन हैं पवन सिंह पवन सिंह भोजपुरी एक्टर और सिंगर हैं। उनके गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से लेकर ‘कमरिया हिला रही है’ तक ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ। 1997 में उन्होंने पहला एल्बम रिलीज किया और 2008 में आया उनका गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भोजपुरी संगीत का ग्लोबल हिट साबित हुआ। भोजपुरी फिल्मों प्रतिज्ञा, क्रैक फाइटर, धड़कन, हर हर गंगे आदि ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सबसे चर्चित नाम बना दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *