गोरखपुर में ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत:उतरते समय पैर फिसला, चपेट में आकर दो हिस्सो में बंट गई पुलिसकर्मी की बॉडी

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम रेलवे क्रासिंग के पास गोमती एक्सप्रेस से ट्रेन से घर लौट रहे एक सिपाही का पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही कटकर उसकी मौत हो गई। सिपाही की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बरगदही गांव निवासी 30 साल के आनंद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। आनंद कुमार वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद में कोर्ट मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। छुट्‌टी में ट्रेन से घर आते समय मानीराम के पास अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसके बाद ट्रेन से कटकर उनकी बॉडी दो हिस्सो में बंट गई। घटना की सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस और रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी चिलुआताल सूरज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से मौत होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *