उमरावगंज में पुलिस का पैदल भ्रमण

उमरावगंज| जिला रायसेन के नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में थाना उमरावगंज प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर अपनी टीम के साथ नियमित रूप से कस्बे में पैदल भ्रमण कर रहे हैं। इस सतर्कता अभियान से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में भय का माहौल बना है। पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की जा रही है तथा बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों की भी सतत जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र में किसी भी असामाजिक या अप्रिय घटना को रोकने के लिए रोजाना गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनी रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *