पुलिस का पैदल मार्च शांति व्यवस्था की अपील

पुलिस का पैदल मार्च शांति व्यवस्था की अपील

सलामतपुर | त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सलामतपुर में पैदल मार्च निकाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में यह मार्च हुआ। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भोपाल-विदिशा मुख्य मार्ग, राजीवनगर, शुक्ला कॉलोनी, जामा मस्जिद वाली गली और अन्य मोहल्लों में गश्त की। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का एहसास कराया। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *