गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबॉल खिलाड़ियों और कोच का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य खेलों के विकास को गति देने करने वाले जिले के उन खिलाड़ियों और ट्रेनर्स सम्मानित करना है। जो अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर शहरवासियों को गर्व की अनुभूति करा रहे हैं। यह निर्णय गोरखपुर जिला वालीबाल संघ की ओर से लिया गया है। अब हर साल बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को ऐसे ही सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद्र विजय सिंह, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पहलवान सुमित, भारतीय महिला वालीबाल टीम के कोच रमेश कुमार राय, शक्ति सिंह, रिया त्रिपाठी, मालविका द्विवेदी को सम्मानित किया गया। मेडल जीतने जैसी खुशी सम्मान पा कर खिलाड़ियों और कोचों का चेहरा खिल उठा। उन्होंने कहा- जितना उत्साह देश के मेडल जीतने पर के सम्मानित होने पर होता। उतना ही उत्साह अपने शहर में सम्मान पा कर हो रहा है। इससे शहर के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वे लोग भी अपना बेहतर करने की कोशिश में लगे रहेंगे। साथ ही शहर में और पहचान बढ़ेगी। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी शम्भू नाथ तिवारी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर रहें। सभा का संचालन बी. एन. मिश्र ने किया। सबसे पहले क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने मुख्य अतिथि को बुके देकर माल्यार्पण किया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण किया गया। इनको मिला सम्मान उसके बाद सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच चंद्रविजय सिंह को सम्मानित किया गया। फिर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पहलवान सुमित को सम्मानित किया गया। वहीं अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के कोच रमेश कुमार राय, शक्ति सिंह जूनियर नेशनल इंडिया कैंप भारतीय वॉलीबॉल लीग में गोवा की टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने रिया त्रिपाठी,इस वर्ष खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित होने वाली मालविका द्विवेदी अंडर 17 स्कूली नेशनल खेलने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने कहा- जिला वॉलीबॉल संघ गोरखपुर प्रतिवर्ष सम्मान समारोह आयोजित कर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और कोचों के साथ साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डॉक्टर एनडी शर्मा के जन्मदिवस 8 अगस्त के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर रमन सिंह, शिवशंकर यादव, रणजीत शाही, सुधीर सिंह, अतुल सिंह, रेखा यादव, श्रेया सिंह, बृजेश यादव, कोच आज़ाद सिंह, रोशनी मौर्या, अंकिता, राजवीर, शिवम, सौरभ मिश्र, रजत, अनुज गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।


