जालोर के भैरूनाथ अखाड़ा और सिरे मंदिर धाम के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज ने मंगलवार को जालोर सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर बांटे। मंदिर की ओर से 400 बच्चों को स्वेटर दिए गए। भैरूनाथ अखाड़ा के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया- पीर गंगानाथ महाराज समय-समय पर सेवा और सहयोग करते हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिरे मंदिर धाम आगे रहता है। मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पानीयानाडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोहनजी की प्याऊ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का धुणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालनाथ की ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुजानवाडी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर , बापूबाल मंदिर सूरजपोल एवं महात्मा गांधी हनुमानशाला स्कूल में स्वेटर वितरण किया गया। सिरे मंदिर धाम के प्रतिनिधि की ओर से पारसमल परमार, मीठालाल दर्जी, हितेश प्रजापत, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र परमार, सीबीईओ कार्यालय के कार्मिक सुरेश परिहार, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नाथाराम घांची मौजूद रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारी नरेन्द्र परमार ने बच्चों को जुटाया। पीर गंगानाथ महाराज ने शांति नाथ बालिका आदर्श विधा मंदिर में 50 सीसीटीवी कैमरे कंप्यूटर और उपकरण मुहैया कराए थे। सिरे मंदिर धाम की ओर से आगे भी सर्दी में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया जायेगा।


