इलाज के दौरान 3 दिन बाद पेंटर की मौत, परिजनों का दो घंटे तक प्रदर्शन

इलाज के दौरान 3 दिन बाद पेंटर की मौत, परिजनों का दो घंटे तक प्रदर्शन

जयपुर| मालवीय नगर इलाके में पेंटर उम्मेद सिंह भाटी पर हुए जानलेवा हमले के 3 दिन बाद मंगलवार सुबह एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने कैलगिरी रोड पर थाने से 400 मीटर दूर रास्ता जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराया। परिजनों ने एडिश्नल डीसीपी को ज्ञापन दिया है, जिसमें 50 लाख की आर्थिक मदद, 1 डेयरी बूथ और एक सदस्य को संविदा या सरकारी नौकरी देने की मांग की। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 28 नवंबर की रात पीड़िता सम्पत कंवर ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनके पति उम्मेद सिंह रात 2 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में नीरज ने उन्हें रोक कर मारपीट की और पत्थरों से सिर व चेहरे पर कई वार किए। आरोपी रात 12 बजे उनके घर भी आया था। हमले के बाद पीड़ित को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया था। एडिश्नल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि नीरज सेन निवासी भारद्वाज मार्ग, झालाना ग्राम कच्ची बस्ती, मालवीय नगर को गिरफ्तार किया, उस पर दर्जनभर से अधिक अपराध दर्ज होना सामने आया है। सड़क पर लगाया जाम: घटना के बाद परिजनों ने कैलगिरी रोड पर जाम लगाते हुए धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे तक चल प्रदर्शन के बाद पुलिस और परिजनों के बाद सहमति बनी और धरने को समाप्त किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *