डंडखोरा | उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में निपुण बिहार दिवस मनाया गया। यह आयोजन मिशन निपुण बिहार के चार साल पूरे होने पर हुआ। कार्यक्रम शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुआ। इसमें कक्षा एक से तीन तक के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भाषा और गणित में कक्षावार दक्षता हासिल की थी। बच्चों को “मैं हूं निपुण” बैज पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना सत्र में निपुण गीत बजाकर हुई। आयोजन प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान और शिक्षक मनोज जायसवाल की देखरेख में हुआ। कक्षा एक से तीन तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, ज्योति कुमारी, गौरी कुमारी, रूपा कुमारी, सबा तरन्नुम और संजीव कुमार साह की अहम भूमिका रही। समेली | मिशन निपुण भारत के चार साल पूरे होने पर शनिवार को समेली प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में निपुण दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मध्य विद्यालय मोहजान में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि 5 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मिशन निपुण भारत की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक के भाषा और गणित में कक्षावार दक्षता हासिल करने वाले बच्चों को मैं हूं निपुण बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं जिन कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने यह दक्षता पाई, उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने की। सहायक शिक्षक संतोष कुमार, शंभू कुमार शर्मा, रूपेश भूषण, अनिता कुमारी और दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। अभिभावकों को जागरूक किया गया कि वे बच्चों को घर पर अभ्यास के लिए प्रेरित करें। डंडखोरा | उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में निपुण बिहार दिवस मनाया गया। यह आयोजन मिशन निपुण बिहार के चार साल पूरे होने पर हुआ। कार्यक्रम शिक्षा विभाग के निर्देश पर हुआ। इसमें कक्षा एक से तीन तक के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भाषा और गणित में कक्षावार दक्षता हासिल की थी। बच्चों को “मैं हूं निपुण” बैज पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना सत्र में निपुण गीत बजाकर हुई। आयोजन प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान और शिक्षक मनोज जायसवाल की देखरेख में हुआ। कक्षा एक से तीन तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, ज्योति कुमारी, गौरी कुमारी, रूपा कुमारी, सबा तरन्नुम और संजीव कुमार साह की अहम भूमिका रही। समेली | मिशन निपुण भारत के चार साल पूरे होने पर शनिवार को समेली प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में निपुण दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मध्य विद्यालय मोहजान में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि 5 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मिशन निपुण भारत की शुरुआत हुई थी। इसका उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ विकसित करना है। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 3 तक के भाषा और गणित में कक्षावार दक्षता हासिल करने वाले बच्चों को मैं हूं निपुण बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं जिन कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने यह दक्षता पाई, उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने की। सहायक शिक्षक संतोष कुमार, शंभू कुमार शर्मा, रूपेश भूषण, अनिता कुमारी और दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। अभिभावकों को जागरूक किया गया कि वे बच्चों को घर पर अभ्यास के लिए प्रेरित करें।
No tags for this post.