झारखंड स्थापना दिवस पर जनउमंग:‘झारखंड जतरा’ में सीएम हेमंत सोरेन ने बजाया ढोल-नगाड़ा, मोरहाबादी में शिल्पा राव ने बांधा समा

झारखंड स्थापना दिवस पर जनउमंग:‘झारखंड जतरा’ में सीएम हेमंत सोरेन ने बजाया ढोल-नगाड़ा, मोरहाबादी में शिल्पा राव ने बांधा समा

झारखंड स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर राजधानी रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” का नजारा देखने लायक था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा से निकली इस विशाल जतरा में पारंपरिक ढोल-नगाड़ा बजाते हुए शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों की हौसला-अफजाई की और अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ढोल की थाप, मांदर की लय और झारखंडी संस्कृति की विविधता जतरा को एक अनोखे उत्सव में बदल रही थी। उत्साह इतना कि मुख्यमंत्री भी ताल पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा जतरा में राज्य की विभिन्न जनजातीय व स्थानीय समुदायों ने पारंपरिक पोशाकों में नृत्य, गीत, वाद्य और झांकियों के माध्यम से अपनी अनूठी पहचान प्रस्तुत की। हर जिले से आई झांकियों में आदिवासी जीवन, नायक-नायिकाओं के संघर्ष, लोककला, परंपराएं और त्योहारों की झलक देखने को मिली। पूरे रूट पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण और भी उल्लासमय हो उठा। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग इस अनूठे आयोजन को कैमरे में कैद करते दिखे। उत्साह और गौरव से सराबोर यह जतरा झारखंड की आत्मा का सजीव चित्र बनकर उभरी। सीएम बोले- झारखंड अस्मिता, संघर्ष और गौरव की भूमि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि संघर्ष, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस जतरा को राज्य की सामूहिक भावना और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा। सुबह अनु. जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने नगाड़ा बजाकर जतरा को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया था। महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, बिरसा स्मृति पार्क में हुआ समापन जतरा के समापन अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क पहुंचीं। उन्होंने ढोल-नगाड़ा बजाकर जतरा का स्वागत किया और पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। बड़ी संख्या में जनजातीय प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों एवं सांस्कृतिक समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई। रजत जयंती का यह आयोजन झारखंडी अस्मिता का भव्य और ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ। मोरहाबादी में सांस्कृतिक शाम, शिल्पा राव ने बांधा समा स्थापना दिवस के दूसरे दिन मोरहाबादी में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति के दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी मंच पर पहुंचीं और गायिका का साथ दी। रात को हुए ड्रोन शो ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी, जिसमें झारखंड की कहानी और गुरुजी शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष को दर्शाया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने राज्यवासियों को रजत उत्सव की यादगार शाम दी। झारखंड स्थापना के 25वें वर्षगांठ पर राजधानी रांची में आयोजित भव्य “झारखंड जतरा” का नजारा देखने लायक था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा से निकली इस विशाल जतरा में पारंपरिक ढोल-नगाड़ा बजाते हुए शामिल हुए। उन्होंने स्थानीय लोक कलाकारों की हौसला-अफजाई की और अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। ढोल की थाप, मांदर की लय और झारखंडी संस्कृति की विविधता जतरा को एक अनोखे उत्सव में बदल रही थी। उत्साह इतना कि मुख्यमंत्री भी ताल पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा जतरा में राज्य की विभिन्न जनजातीय व स्थानीय समुदायों ने पारंपरिक पोशाकों में नृत्य, गीत, वाद्य और झांकियों के माध्यम से अपनी अनूठी पहचान प्रस्तुत की। हर जिले से आई झांकियों में आदिवासी जीवन, नायक-नायिकाओं के संघर्ष, लोककला, परंपराएं और त्योहारों की झलक देखने को मिली। पूरे रूट पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण और भी उल्लासमय हो उठा। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग इस अनूठे आयोजन को कैमरे में कैद करते दिखे। उत्साह और गौरव से सराबोर यह जतरा झारखंड की आत्मा का सजीव चित्र बनकर उभरी। सीएम बोले- झारखंड अस्मिता, संघर्ष और गौरव की भूमि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड सिर्फ एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि संघर्ष, अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस जतरा को राज्य की सामूहिक भावना और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा। सुबह अनु. जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने नगाड़ा बजाकर जतरा को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया था। महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, बिरसा स्मृति पार्क में हुआ समापन जतरा के समापन अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बिरसा मुंडा स्मृति पार्क पहुंचीं। उन्होंने ढोल-नगाड़ा बजाकर जतरा का स्वागत किया और पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। बड़ी संख्या में जनजातीय प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, सांस्कृतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न विभागों एवं सांस्कृतिक समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई। रजत जयंती का यह आयोजन झारखंडी अस्मिता का भव्य और ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ। मोरहाबादी में सांस्कृतिक शाम, शिल्पा राव ने बांधा समा स्थापना दिवस के दूसरे दिन मोरहाबादी में देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चला। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने अपनी टीम के साथ एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति के दौरान विधायक कल्पना सोरेन भी मंच पर पहुंचीं और गायिका का साथ दी। रात को हुए ड्रोन शो ने कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी, जिसमें झारखंड की कहानी और गुरुजी शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष को दर्शाया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने राज्यवासियों को रजत उत्सव की यादगार शाम दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *