वृद्धा पेंशन… मृत बुजुर्गों का पता लगाने के लिए होगा वेरिफिकेशन

वृद्धा पेंशन… मृत बुजुर्गों का पता लगाने के लिए होगा वेरिफिकेशन

पटना| सरकार ने वृद्धापेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की है। अब समाज कल्याण विभाग ने इस योजना में नए बुजुर्गों को जोड़ने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्णय लिया है। सचिव बंदना प्रेयषी ने बताया कि साल 2022 में लाभार्थियों का वेरिफिकेशन हुआ था। तब से अबतक में लाखों बुजुर्गों की मौत हो चुकी होगी, लेकिन उनके खाते में अब भी वृद्धा पेंशन की राशि जा रही है। इससे जिन बुजुर्गों की उम्र 60 साल हो गई है, उन्हें हम जोड़ नहीं पा रहे हैं। क्योंकि एक लक्ष्य के हिसाब से पेंशन की राशि दी जाती है। जीवन प्रमाणीकरण होने से सही लाभार्थी की जानकारी मिल जाएगी। पटना जिले में 1 लाख 92 हजार 308 बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मिलती है। इनमें 11421 बुजुर्गों का भौतिक सत्यापन हुआ है। लेकिन जीवन प्रमाणीकरण में 619 बुजुर्ग मृत मिले हैं। 36 बुजुर्गों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, वृद्धा पेंशन के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। लेकिन फरवरी से ही यह बंद है। विभाग की ओर से आधार से लिंक करा दिया गया है। सचिव ने बताया कि एनआईसी और बेल्ट्रॉन के साथ बैठक करेंगे, उसके बाद ई-केवाईसी भी शुरू हो जाएगी। पटना| सरकार ने वृद्धापेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए की है। अब समाज कल्याण विभाग ने इस योजना में नए बुजुर्गों को जोड़ने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करने का निर्णय लिया है। सचिव बंदना प्रेयषी ने बताया कि साल 2022 में लाभार्थियों का वेरिफिकेशन हुआ था। तब से अबतक में लाखों बुजुर्गों की मौत हो चुकी होगी, लेकिन उनके खाते में अब भी वृद्धा पेंशन की राशि जा रही है। इससे जिन बुजुर्गों की उम्र 60 साल हो गई है, उन्हें हम जोड़ नहीं पा रहे हैं। क्योंकि एक लक्ष्य के हिसाब से पेंशन की राशि दी जाती है। जीवन प्रमाणीकरण होने से सही लाभार्थी की जानकारी मिल जाएगी। पटना जिले में 1 लाख 92 हजार 308 बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन मिलती है। इनमें 11421 बुजुर्गों का भौतिक सत्यापन हुआ है। लेकिन जीवन प्रमाणीकरण में 619 बुजुर्ग मृत मिले हैं। 36 बुजुर्गों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, वृद्धा पेंशन के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। लेकिन फरवरी से ही यह बंद है। विभाग की ओर से आधार से लिंक करा दिया गया है। सचिव ने बताया कि एनआईसी और बेल्ट्रॉन के साथ बैठक करेंगे, उसके बाद ई-केवाईसी भी शुरू हो जाएगी।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *