जमुई में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमा पहाड़ी में एक वृद्ध महिला ने अपने बेटे, बहू और पोते पर मारपीट कर सोने-चांदी के गहने छीनने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला की पहचान हरमा पहाड़ी निवासी 76 साल की सुदामा देवी के रूप में हुई है। सुदामा देवी ने बताया कि उसके बेटे सोनू कुमार, बहू और पोते राहुल कुमार ने उनके साथ मारपीट की और उनके पहने हुए सोने-चांदी के गहने छीन लिए। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने का भी किया प्रयास पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इस मारपीट में वह घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले लक्ष्मीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बुधवार दोपहर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लक्ष्मीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, नहीं हुई कार्रवाई सुदामा देवी ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उन्होंने जमुई SP विश्वजीत दयाल से शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि यह घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमुई में लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरमा पहाड़ी में एक वृद्ध महिला ने अपने बेटे, बहू और पोते पर मारपीट कर सोने-चांदी के गहने छीनने का आरोप लगाया है। मारपीट में घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला की पहचान हरमा पहाड़ी निवासी 76 साल की सुदामा देवी के रूप में हुई है। सुदामा देवी ने बताया कि उसके बेटे सोनू कुमार, बहू और पोते राहुल कुमार ने उनके साथ मारपीट की और उनके पहने हुए सोने-चांदी के गहने छीन लिए। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या करने का भी किया प्रयास पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनका गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इस मारपीट में वह घायल हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले लक्ष्मीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बुधवार दोपहर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लक्ष्मीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, नहीं हुई कार्रवाई सुदामा देवी ने बताया कि उन्होंने इस घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उन्होंने जमुई SP विश्वजीत दयाल से शिकायत करने की बात कही है। इस संबंध में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि यह घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


