अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:शेखपुरा में सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर जताया विरोध

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:शेखपुरा में सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर जताया विरोध

शेखपुरा में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बरबीघा-शेखपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना मिशन थाना क्षेत्र के बरबीघा नगर परिषद स्थित चंद्रवंशी नगर के पास हुई। मृतक की पहचान शांतिनगर मोहल्ला निवासी महेंद्र राम के रूप में हुई है। महेंद्र राम भोज खाकर चंद्रवंशी नगर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एक घंटे बाद महिला की पड़ी नजर टक्कर के बाद महेंद्र राम अचेत होकर झाड़ी में गिर गए। लगभग एक घंटे बाद एक महिला की नजर उन पर पड़ी, जिसने आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने महावीर चौक के समीप सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सड़क जाम के कारण सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन और सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। मृतक महेंद्र राम के दो बेटे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। शेखपुरा में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बरबीघा-शेखपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना मिशन थाना क्षेत्र के बरबीघा नगर परिषद स्थित चंद्रवंशी नगर के पास हुई। मृतक की पहचान शांतिनगर मोहल्ला निवासी महेंद्र राम के रूप में हुई है। महेंद्र राम भोज खाकर चंद्रवंशी नगर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। एक घंटे बाद महिला की पड़ी नजर टक्कर के बाद महेंद्र राम अचेत होकर झाड़ी में गिर गए। लगभग एक घंटे बाद एक महिला की नजर उन पर पड़ी, जिसने आसपास के लोगों को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर रखकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने महावीर चौक के समीप सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन सड़क जाम के कारण सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन करीब तीन घंटे तक फंसे रहे। सूचना मिलने पर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन और सर्किल इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। मृतक महेंद्र राम के दो बेटे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *