औरंगाबाद में आहार में डूबकर 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के मनिका टोले रघुनी बिगहा गांव निवासी सुंदर भुइयां के रूप में की गई। आधार कार्ड में गलती सुधार करवाने के लिए निकले थे। पैर फिसलने के कारण पानी में गिर गए। गहराई अधिक होने के कारण वे डूबने लगे। कुछ ही देर में पानी में लापता हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु मेला के पास बबन आहार की है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजन को सौंपी परिजनों ने बताया किसुंदर के आधार कार्ड में कुछ त्रुटि थी। घर से आधार कार्ड में सुधार करवाने की बात कह कर मदनपुर जाने के लिए निकले थे। कुछ देर के बाद आहार में डूब कर उसकी मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। औरंगाबाद में आहार में डूबकर 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के मनिका टोले रघुनी बिगहा गांव निवासी सुंदर भुइयां के रूप में की गई। आधार कार्ड में गलती सुधार करवाने के लिए निकले थे। पैर फिसलने के कारण पानी में गिर गए। गहराई अधिक होने के कारण वे डूबने लगे। कुछ ही देर में पानी में लापता हो गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु मेला के पास बबन आहार की है। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजन को सौंपी परिजनों ने बताया किसुंदर के आधार कार्ड में कुछ त्रुटि थी। घर से आधार कार्ड में सुधार करवाने की बात कह कर मदनपुर जाने के लिए निकले थे। कुछ देर के बाद आहार में डूब कर उसकी मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


