डिफेंडिंग चैंपियन जैक ड्रेपर इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में एक बार फिर धमाकेदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके चौथे दौरमें पांच बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को मात दी। 11वीं सीड के इस ब्रिटेन के खिलाड़ी ने मुकाबले को 4-6, 6-4, 7-6 से अपने नाम किया। इंडियन वेल्स ओपन को बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, हाथ की चोट के कारण आठ महीने तक बाहर रहने के बाद 24 वर्षीय ड्रेपर ने जीत के साथ वापसी की। इस जीत से ड्रेपर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। ये मुकाबला दो घंटे 35 मिनट चला। अब उनका मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने एख अन्य मैच में एलेक्स मिशेलसन को 6-2, 6-4 से पराजित किया। तीसरे सेट में जोकोविच 6-5 से आगे थे, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और ड्रेपर ने वापसी करते हुए मैच को टाईब्रेकर तक पहुंचा दिया। ड्रेपर ने मैच के बाद कहा कि, मुझे अब भी ऐसा नहीं लगता कि मैं उस तरह से खेल रहा हूं जैसा मैं खेलना चाहता हूं। लेकिन मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi


