भगवान की कृपा के बगैर संसार में कुछ संभव नहीं है : किशोरदास

भगवान की कृपा के बगैर संसार में कुछ संभव नहीं है : किशोरदास

भक्तमाल कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को किशोर दास देव जू ने कहा कि कृपा मंगल स्वरूप, कृपा सर्वोपरि है। अपने योग, ज्ञान, जप व तप बल से आदि कितना भी प्रयास कर लें, बिना ठाकुरजी की कृपा से कुछ संभव नहीं है। उनकी कृपा से ही हम वृन्दावन में हैं उनकी कृपा से कथा हो रही है। उनकी कृपा के बिना हम और आप यहां कथा भी नहीं सुनने आ सकते। हमारे भीतर इतना बल नहीं है कि हम अपने स्वयं बल पर कुछ कर सकते हैं। यदि नाम प्रिया जू और बिहारीजी से हमारा मन लग रहा है तो यह उनकी करुणा ही है और यदि इन सभी में हमारा मन नहीं लग रहा है तो हमारे पूर्व के जन्म के कारण हमारा मन भक्तिभाव में नहीं लग रहा है।
किशोर दास ने कहा कि जब ठाकुरजी की कृपा प्राप्त हो जाती है तो जीव को यह सुख सदैव प्राप्त हो जाता है। संत चरण के दर्शन का यह फल है कि अंत:करण में सुख प्राप्त हो जाता है। भगवान बड़े हैं या भगवान के नाम बड़े हैं? इस पर मंत्रणा हुई। एक महात्मा ने कहा कि पृथ्वी सबसे बड़ी है। दूसरे महात्मा ने कहा कि पृथ्वी से बड़ा सिंधु जल है। समुद्र बड़ा है क्योंकि पृथ्वी एक जगह है और समुद्र तीन जगह है। तब तीसरे महात्मा ने कहा कि ऐसा समुद्र जो समुद्र ही पी गए वह कहां बड़ा है। जब सूर्य भगवान प्रकाशित होते हैं तो तारा नहीं होता। पांचवें महात्मा ने कहा कि सूर्य कौन हैं? भगवान नारायण के नेत्र कमल हैं और घूम फिर के वहीं आ गये कि सबसे बड़े नारायण हैं। जिनके सूर्य जैसे नेत्र हैं। छठवें महात्मा ने कहा कि मेरी दृष्टि से देखा जाए तो ऐसे नारायण जिनको अपने हृदय रूपी सिंहासन में विराजमान कर लिया तो इससे सिद्ध हो गया कि सबसे बड़ा तो भक्त ही है। भक्त, भक्ति, भगवंत, गुरु इनमें कोई अंतर नहीं है।

आज प्रभारी मंत्री आएंगे

शिष्य मंडल के सदस्य डॉ. अनिल तिवारी व अनिल दुबे ने बताया कि शनिवार को राम अनुग्रह दास छोटे सरकार व उप मुख्यमंत्री जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का आगमन होगा। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कथा का रसपान करेंगे। 8 जुलाई को राधाकृष्ण का भक्तमाल कथा में आगमन होगा।

नि:शुल्क रहेगी बस

भक्तमाल कथा में प्रतिदिन नि:शुल्क बस दोपहर 2. 45 से पद्माकर सभागार मोती नगर चौराहा से कथा स्थल तक रहेगी। गोपाल महायज्ञ में प्रमिला अनुराग प्यासी, अंजु-अनिल नायक, अरूण नायक व महेंद्र दुबे ने यज्ञ में आहुतियां दी। रमेश पांडे व बमबम महाराज ने आरती कराई। इस अवसर पर पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रताप नारायण दुबे, अजय दुबे, डॉ. अनिल तिवारी, अमृत मिश्रा, अंकित पांडे, जगदीश तिवारी, पप्पू तिवारी, अंकित दुबे व विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *