पूर्णिया में आज नीतीश कुमार की चुनावी जनसभा:धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह के लिए मांगेंगे वोट, छठी बार चुनावी मैदान में उतरी हैं

पूर्णिया में आज नीतीश कुमार की चुनावी जनसभा:धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह के लिए मांगेंगे वोट, छठी बार चुनावी मैदान में उतरी हैं

पूर्णिया के धमदाहा में आज सीएम नीतीश कुमार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे धमदाहा विधानसभा से NDA की जदयू प्रत्याशी और खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के चुनावी मुहिम को धार देंगे। सीएम नीतीश की ये जनसभा धमदाहा के ठाकुरबाड़ी टोला मैदान में सुबह करीब 11:30 बजे शुरू होगी। सभा स्थल से वे मंत्री लेसी सिंह के समर्थन में धुआंधार चुनावी रैली करेंगे और लोगों से जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह को जीत दिलाने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री की रैली में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह के समर्थन में एनडीए की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। रैली के जरिए सीएम नीतीश कुमार NDA के कैडर और नॉन कैडर वोटरों को गोलबंद करेंगे। जनसभा को लेकर पूरे धमदाहा के NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इससे पहले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धमदाहा में जनसभा कर लेसी सिंह के पक्ष में माहौल बनाया था। इस चुनावी जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल से गुजरने वाले रोड पर ट्रैफिक और जाम की समस्या न बने इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पूर्णिया जिले की हॉट विधानसभा सीटों में से एक है धमदाहा धमदाहा विधानसभा सीट जिले के हॉट सीट में से एक है। इस सीट से NDA बनाम महागठबंधन की लड़ाई है। NDA से जदयू की विधायक मंत्री लेसी सिंह जबकि महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। धमदाहा विधानसभा में 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। धमदाहा विधानसभा सीट पर आमने-सामने के प्रत्याशियों को जान लीजिए नाम- लेसी सिंह विधानसभा- धमदाहा जाति – राजपूत उम्र- 51 शिक्षा- 12वीं पेशा- कृषि, वेतन और ट्रांसपोर्ट राजपूत जाति से आती हैं। मगर धमदाहा विधानसभा में सभी जाति के वोटरों में गहरी पकड़। मैडम और आयरन लेडी के नाम से सीमांचल में मशहूर। लेसी सिंह अब तक कुल 5 बार 2000, 2005, 2010, 2015, 2020 में विधायक रह चुकी हैं। सीएम नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती हैं। छठी पर जदयू से चुनावी मैदान में हैं। राजपूत के अलावा स्वर्ण जाति, पिछड़ा अतिपिछड़ा, आदिवासी, हिंदू, मुस्लिम सभी वोटरों में गहरी पैठ है। लेसी सिंह अब तक चार बार मंत्री बन चुकी हैं। पहली बार 2014 में उद्योग विभाग की मंत्री बनीं। साल 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त वे खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं। 2022 में गठबंधन बदला और दोबारा से उन्हें मंत्री पद मिला। एनडीए सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ है। 2021 में वे लगातार तीसरी बार मंत्री बनाई चुकी हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार में बनी NDA की सरकार में भी उनको दोबारा से खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। नाम- संतोष कुशवाहा विधानसभा- धमदाहा उम्र- 49 साल शिक्षा- इंटर पेशा- राजनीति और कृषि संतोष कुशवाहा का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पहली बार 2005 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2010 में उन्होंने बायसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। इस बार जीत कर विधायक बने। 2013 भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। 2014 जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकार सांसद बने। 2019 जदयू के टिकट पर फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव उन्हें हरा दिया। विधानसभा चुनाव में कदवा से MLA का टिकट न मिलने पर जदयू छोड़ राजद में शामिल हो गए। बहन मानने वाले मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ राजद के टिकट से चुनावी मैदान में उतर गए। पूर्णिया के धमदाहा में आज सीएम नीतीश कुमार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे धमदाहा विधानसभा से NDA की जदयू प्रत्याशी और खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के चुनावी मुहिम को धार देंगे। सीएम नीतीश की ये जनसभा धमदाहा के ठाकुरबाड़ी टोला मैदान में सुबह करीब 11:30 बजे शुरू होगी। सभा स्थल से वे मंत्री लेसी सिंह के समर्थन में धुआंधार चुनावी रैली करेंगे और लोगों से जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह को जीत दिलाने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री की रैली में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह के समर्थन में एनडीए की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। रैली के जरिए सीएम नीतीश कुमार NDA के कैडर और नॉन कैडर वोटरों को गोलबंद करेंगे। जनसभा को लेकर पूरे धमदाहा के NDA कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इससे पहले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धमदाहा में जनसभा कर लेसी सिंह के पक्ष में माहौल बनाया था। इस चुनावी जनसभा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल से गुजरने वाले रोड पर ट्रैफिक और जाम की समस्या न बने इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पूर्णिया जिले की हॉट विधानसभा सीटों में से एक है धमदाहा धमदाहा विधानसभा सीट जिले के हॉट सीट में से एक है। इस सीट से NDA बनाम महागठबंधन की लड़ाई है। NDA से जदयू की विधायक मंत्री लेसी सिंह जबकि महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। धमदाहा विधानसभा में 11 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। धमदाहा विधानसभा सीट पर आमने-सामने के प्रत्याशियों को जान लीजिए नाम- लेसी सिंह विधानसभा- धमदाहा जाति – राजपूत उम्र- 51 शिक्षा- 12वीं पेशा- कृषि, वेतन और ट्रांसपोर्ट राजपूत जाति से आती हैं। मगर धमदाहा विधानसभा में सभी जाति के वोटरों में गहरी पकड़। मैडम और आयरन लेडी के नाम से सीमांचल में मशहूर। लेसी सिंह अब तक कुल 5 बार 2000, 2005, 2010, 2015, 2020 में विधायक रह चुकी हैं। सीएम नीतीश कुमार की करीबी मानी जाती हैं। छठी पर जदयू से चुनावी मैदान में हैं। राजपूत के अलावा स्वर्ण जाति, पिछड़ा अतिपिछड़ा, आदिवासी, हिंदू, मुस्लिम सभी वोटरों में गहरी पैठ है। लेसी सिंह अब तक चार बार मंत्री बन चुकी हैं। पहली बार 2014 में उद्योग विभाग की मंत्री बनीं। साल 2021 में मंत्रिमंडल विस्तार के वक्त वे खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं। 2022 में गठबंधन बदला और दोबारा से उन्हें मंत्री पद मिला। एनडीए सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार हुआ है। 2021 में वे लगातार तीसरी बार मंत्री बनाई चुकी हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में बिहार में बनी NDA की सरकार में भी उनको दोबारा से खाद्य और उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का मंत्री बनाया गया। नाम- संतोष कुशवाहा विधानसभा- धमदाहा उम्र- 49 साल शिक्षा- इंटर पेशा- राजनीति और कृषि संतोष कुशवाहा का राजनीतिक जीवन उतार चढ़ाव से भरा रहा है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पहली बार 2005 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2010 में उन्होंने बायसी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ा। इस बार जीत कर विधायक बने। 2013 भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। 2014 जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकार सांसद बने। 2019 जदयू के टिकट पर फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन निर्दलीय पप्पू यादव उन्हें हरा दिया। विधानसभा चुनाव में कदवा से MLA का टिकट न मिलने पर जदयू छोड़ राजद में शामिल हो गए। बहन मानने वाले मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ राजद के टिकट से चुनावी मैदान में उतर गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *