बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के प्रचार के बीच पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन में जनसभा की। कार्यक्रम पटना के मंदिरी नाला और मीठापुर बाजार के पास हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर का हर कोना आज विकास की नई कहानी कह रहा है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। मंदिरी नाला परियोजना पूरा होने पर क्षेत्र की जल निकासी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। बिहार गौरव पार्क राज्य का सबसे बड़ा पार्क बनने जा रहा है। यह सिर्फ बांकीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का गौरव बनेगा और भविष्य में यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा। बिहार आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन और जनता के विश्वास से प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह चुनाव विकास बनाम अव्यवस्था का चुनाव है और जनता जानती है कि किसके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है। रवि किशन बोले, अब बिहार सुरक्षा-रोजगार का प्रतीक सांसद रवि किशन ने कहा कि कभी बिहार में रात को लोग घर से निकलने से डरते थे। डॉक्टरों और व्यापारियों का अपहरण आम बात थी, व्यापारी राज्य छोड़कर कोलकाता भागते थे, लेकिन अब वही बिहार रोजगार, विकास और सुरक्षा की नई मिसाल पेश कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, अब सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा, जिससे बिहार का गौरव और बढ़ेगा।
नितिन नवीन ने बांकीपुर का नक्शा बदल दिया- मनोज तिवारी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन ने बांकीपुर का नक्शा बदल दिया है। मंदिरी नाला का निर्माण क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता को नई दिशा देगा। महागठबंधन के नेताओं ने बिहार की संस्कृति और आस्था का मजाक उड़ाया है, यहां तक कि राज्य के सबसे बड़े पर्व का भी अपमान किया। अब बिहार की जनता इनका जवाब मतपेटी में देगी। नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं- दिल्ली सीएम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब बिहार में जंगलराज था, तब आम जनता की खून-पसीने की कमाई पर डाका पड़ता था। लोग भय और अराजकता में जीने को मजबूर थे, लेकिन आज वही बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। बिहार की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हैं, रोजगार के अवसर बढ़े हैं और सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है। 6 नवम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाई नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास की गति और तेज हो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण के प्रचार के बीच पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन में जनसभा की। कार्यक्रम पटना के मंदिरी नाला और मीठापुर बाजार के पास हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर का हर कोना आज विकास की नई कहानी कह रहा है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है। मंदिरी नाला परियोजना पूरा होने पर क्षेत्र की जल निकासी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। बिहार गौरव पार्क राज्य का सबसे बड़ा पार्क बनने जा रहा है। यह सिर्फ बांकीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार का गौरव बनेगा और भविष्य में यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र होगा। बिहार आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन और जनता के विश्वास से प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह चुनाव विकास बनाम अव्यवस्था का चुनाव है और जनता जानती है कि किसके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है। रवि किशन बोले, अब बिहार सुरक्षा-रोजगार का प्रतीक सांसद रवि किशन ने कहा कि कभी बिहार में रात को लोग घर से निकलने से डरते थे। डॉक्टरों और व्यापारियों का अपहरण आम बात थी, व्यापारी राज्य छोड़कर कोलकाता भागते थे, लेकिन अब वही बिहार रोजगार, विकास और सुरक्षा की नई मिसाल पेश कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, अब सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा, जिससे बिहार का गौरव और बढ़ेगा।
नितिन नवीन ने बांकीपुर का नक्शा बदल दिया- मनोज तिवारी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नितिन नवीन ने बांकीपुर का नक्शा बदल दिया है। मंदिरी नाला का निर्माण क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता को नई दिशा देगा। महागठबंधन के नेताओं ने बिहार की संस्कृति और आस्था का मजाक उड़ाया है, यहां तक कि राज्य के सबसे बड़े पर्व का भी अपमान किया। अब बिहार की जनता इनका जवाब मतपेटी में देगी। नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं- दिल्ली सीएम दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब बिहार में जंगलराज था, तब आम जनता की खून-पसीने की कमाई पर डाका पड़ता था। लोग भय और अराजकता में जीने को मजबूर थे, लेकिन आज वही बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। बिहार की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हैं, रोजगार के अवसर बढ़े हैं और सशक्तिकरण का नया युग शुरू हुआ है। 6 नवम्बर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाई नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि विकास की गति और तेज हो।


