राजधानी रांची के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई,लेकिन दोपहर तक आसमान लगभग साफ हो गया। इसके बाद ठंड बढ़ना शुरु हुआ। हालांकि, 3 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। ऐसे में एक बार फिर सर्दी सताएगी। हिमालय के क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं से कनकनी भी बढ़ेगी। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं रात के न्यूनतम पारा में मामूली गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा का 29.40 और सबसे कम न्यूनतम पारा खूंटी का 9.40 सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई,लेकिन दोपहर तक आसमान लगभग साफ हो गया। इसके बाद ठंड बढ़ना शुरु हुआ। हालांकि, 3 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। ऐसे में एक बार फिर सर्दी सताएगी। हिमालय के क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं से कनकनी भी बढ़ेगी। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं रात के न्यूनतम पारा में मामूली गिरावट आई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा का 29.40 और सबसे कम न्यूनतम पारा खूंटी का 9.40 सेल्सियस दर्ज किया गया।


