पंचायत वेब-सीरीज की अगला सीजन आएगा – फैसल मलिक:बच्चे रील पढ़ लिखकर बनाएं, हर स्टूडेंट अपनी स्क्रिप्ट का हीरो

पंचायत वेब-सीरीज की अगला सीजन आएगा – फैसल मलिक:बच्चे रील पढ़ लिखकर बनाएं, हर स्टूडेंट अपनी स्क्रिप्ट का हीरो

पंचायत वेब सीरीज में प्रहलाद चा का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक रविवार को शहर में आए। खलासी लाइन स्थित ऐलन हाउस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव सिनेवो 2025 में शामिल होने आए फैसल ने छात्र छात्राओं के सवालों के उत्तर दिए और बातचीत की। उन्होंने कहा कि हर स्टूडेंट अपनी स्क्रिप्ट का हीरो है। कुछ सेकेंड की रील बनाने में घंटों की मेहनत दैनिक भास्कर न्यूज ऐप से विशेष बातचीत में फैसल मलिक ने कहा कि पंचायत वेब सीरीज का अगला सीजन आएगा, टाइम अभी तय नहीं है। बच्चों द्वारा रील्स बनाए जाने के सवाल पर फैसल ने कहा कि बच्चे रील्स बनाए लेकिन पढ़ लिखकर बनाएं। टाइम वेस्ट न करें। छात्रों से कहा कि आप कुछ सेकेंड या मिनट की रील बनाते हैं, उसमें आपकी घंटों की मेहनत लगती है। इसलिए अपनी मेहनत को बेकार न जाने दें। ओटीटी में ब्राइट फ्यूचर ओटीटी फिल्म में करियर के सवाल पर कहा कि टेक्नोलॉजी ने एक नया प्लेटफार्म दिया है। वह एक तरह का सिनेमा ही है। इसमें बहुत अच्छा और ब्राइट फ्यूचर है। कल कुछ और आएगा तो और अच्छा होगा। तहरी और स्ट्रीट वाला चाइनीज पसंद छात्रों ने सवाल किया कि आपका पसंदीदा फूड क्या है। इस पर फैसल बोले कि उनको तहरी, स्ट्रीट फूड वाला चाइनीज और खील मिठाई उनको खाने में पसंद है। तहरी को वह साल में 360 दिनों तक खा सकते हैं। दूसरे स्थान पर पसंद फूड में चाइनीज है। संस्थान की डायरेक्टर नौशीन शादाब ने समारोह की महत्ता को और बढ़ाया। वाराणसी का स्कूल समग्र विजेता विभिन्न सिनेमाई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया।
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ समग्र विजेता, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ को प्रथम उपविजेता व दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरा नगर, लखनऊ को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *