मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। कमरे में शव मिला है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी(28) के तौर पर हुई है। इसी साल 1 जून को शादी हुई थी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। खुशबू कुमारी पटना के कारोबारी वर्धमान सिंह की बहन थी। शादी ब्रह्मपुरा निवासी संजीव सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ विक्की से हुई थी। भाई का आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए खुशबू को प्रताड़ित कर रहे थे। सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। अब इस घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। किसे पता था कि छह महीने में ही बहन की मौत हो जाएगी। गला दबाकर मार डाला पिता रंजीत सिंह ने बताया कि सास-ससुर और दामाद ने मिलकर बेटी को मारा है। शनिवार रात को 9 बजे बेटी के ससुर ने फोन करके कहा कि जलकर मर गई है। 2-3 घंटे के अंदर हमलोग मुजफ्फरपुर पहुंचे। देखा कि मेरी बेटी डेड हो चुकी थी। बॉडी पर कही जले का निशान नहीं था। तकिए के नीचे ग्लव्स रखा था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मामले की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया। जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना की प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को डिटेन किया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत हो गई। कमरे में शव मिला है। मृतका की पहचान खुशबू कुमारी(28) के तौर पर हुई है। इसी साल 1 जून को शादी हुई थी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। खुशबू कुमारी पटना के कारोबारी वर्धमान सिंह की बहन थी। शादी ब्रह्मपुरा निवासी संजीव सिंह के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ विक्की से हुई थी। भाई का आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए खुशबू को प्रताड़ित कर रहे थे। सुनियोजित साजिश के तहत हत्या की गई है। अब इस घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। किसे पता था कि छह महीने में ही बहन की मौत हो जाएगी। गला दबाकर मार डाला पिता रंजीत सिंह ने बताया कि सास-ससुर और दामाद ने मिलकर बेटी को मारा है। शनिवार रात को 9 बजे बेटी के ससुर ने फोन करके कहा कि जलकर मर गई है। 2-3 घंटे के अंदर हमलोग मुजफ्फरपुर पहुंचे। देखा कि मेरी बेटी डेड हो चुकी थी। बॉडी पर कही जले का निशान नहीं था। तकिए के नीचे ग्लव्स रखा था। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची मामले की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया। जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना की प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को डिटेन किया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।


