लखनऊ में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन को नया शेड्यूल दिया गया है। अब शहर के प्रमुख रूटों पर हर 15 मिनट में ई-बस उपलब्ध होगी। सीएनजी बसों को पुराने होने के कारण फ्लीट से हटाया गया है, जिसके बाद यह बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नए शेड्यूल से रोज़ाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। शहर में 126 इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं सिटी बस सेवा के एमडी आर. के. त्रिपाठी के अनुसार वर्तमान में 126 ई-बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये बसें 30 किलोमीटर के दायरे में लगभग 15 मिनट के गैप पर उपलब्ध रहेंगी। इससे पीक आवर्स में भी यात्रियों की भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। किस रूट पर कितने मिनट में मिलेगी बस — पूरा रूटमैप 15 मिनट अंतराल वाले रूट • राजाजीपुरम से चकहारा चौराहा (अपट्रान) वाया चारबाग – निशातगंज – कमता – चिनहट – मटियारी • ट्रांसपोर्ट नगर से इंजीनियरिंग कॉलेज वाया चारबाग – जीपीओ – गोल मार्केट – कपूरथला • स्कूटर इंडिया से कमता बस स्टेशन वाया गोयल इंस्टीट्यूट – ट्रांसपोर्ट नगर – उतरेटिया – लुलु मॉल – अहिमामऊ – इकाना – बीवीडी 14 मिनट अंतराल वाला रूट • चारबाग से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी वाया हजरतगंज – महानगर – टेढ़ी पुलिया – गुडंबा 12 मिनट अंतराल वाले रूट • वाला गंज से विराजखंड वाया दुबग्गा – भिठौली – इंजीनियरिंग कॉलेज – टेढ़ी पुलिया – मुंशीपुलिया – पॉलीटेक्निक – कमता • दुबग्गा से पुरसेनी वाया बुडेश्वर – अवध चौराहा – तेलियागंज – उत्तरिया – पीजीआई – कल्ली पश्चिम ढाई घंटे अंतराल वाला रूट • काकोरी मोड़ से जीपीओ/अटल चौक वाया शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय – बुडेश्वर – आलमबाग – चारबाग इस रूट पर हर 2.5 घंटे में सिटी बस उपलब्ध होगी। जल्द आएगा ‘इन-सिटी बस यूपी’ एप सिटी बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय जल्द ही इन-सिटी बस यूपी मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा। इस ऐप में यात्रियों को मिलेगी— बसों की रियल-टाइम लोकेशन, किसी भी गंतव्य तक पहुंचने का मार्ग, दैनिक/मासिक पास (MST) की जानकारी, आने वाली बसों का समय, रूट और सवारी से जुड़ी अन्य सूचनाएं एप का परीक्षण जारी है और इसके लिए लोगों से सुझाव भी मांगे गए हैं। इन सुझावों के आधार पर बस संचालन में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।


