आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने शनिवार को सदर प्रखंड के कोन्हवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ और अन्य कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पूछताछ में यह सामने आया कि कई बीएलओ तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं, जिससे डिजिटाइजेशन कार्य में बाधा आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया कि तकनीकी रूप से सक्षम कर्मियों की तत्काल अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की जाए। हर बीएलओ को 20 फॉर्म डिजिटाइज करने का लक्ष्य निरीक्षण के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि आज ही 100 प्रतिशत फॉर्म का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि हर बीएलओ को कम से कम 20 फॉर्म का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से करना होगा। “मतदाता सूची अद्यतन लोकतंत्र की नींव” जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर और सटीक पुनरीक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने शनिवार को सदर प्रखंड के कोन्हवा पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ और अन्य कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। पूछताछ में यह सामने आया कि कई बीएलओ तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं, जिससे डिजिटाइजेशन कार्य में बाधा आ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश दिया कि तकनीकी रूप से सक्षम कर्मियों की तत्काल अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की जाए। हर बीएलओ को 20 फॉर्म डिजिटाइज करने का लक्ष्य निरीक्षण के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि आज ही 100 प्रतिशत फॉर्म का वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि हर बीएलओ को कम से कम 20 फॉर्म का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से करना होगा। “मतदाता सूची अद्यतन लोकतंत्र की नींव” जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन कार्य लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर और सटीक पुनरीक्षण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
No tags for this post.