राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा “नंदा की बेटियां” वीर पुलिस महिलाओं एवं युवा विज्ञान वीरों का सम्मान

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा “नंदा की बेटियां” वीर पुलिस महिलाओं एवं युवा विज्ञान वीरों का सम्मान
देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर द्वारा एक विशेष पहल और अपने ढंग की प्रथम पहल में उत्तराखंड की वीर पुलिस महिला अधिकारियों को नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया। पुलिस महानिदेशक द्वारा संस्तुत ते दो वीर पुलिस महिलाएं हैं- टिहरी क्षेत्राधिकारी एवं 2019 बैच की प्रांतीय की राजपत्रित अधिकारी ओशिन जोशी तथा  नरेंद्र नगर में तैनात इसंपेक्टर निर्मला राणा। दोनों पुलिस महिला पुलिस वीरों को नागरिक सुरक्षा, में दाल कर अपराधियों की पकड़, अनुशासन और कठोर पुलिस कर्त्तव्य परायणता के आधार पर वर्ष 2025 के नंदा देवी पुलिस वीर सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति के अध्यक्ष श्री तरुण विजय एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर पूर्व सांसद तरुण विजय ने कहा कि खाकी वर्दी में पुलिस की आलोचना सब करते होंगे यह मनोवृति बदलनी होगी। धूप, सर्दी गर्मी, वर्षा, और अपराधियों से नागरिक सुरक्षा में सबसे पहले जो पुकारे जाते हैं और हर आपदा में जो सबसे पहले आगे आते हैं उन पुलिस कर्मियों के प्रति नंदा देवी सम्मान समाज के उनके प्रति कृतज्ञता की एक प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विज्ञान प्रसार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में देश में अपना श्रेष्ठ और विशिष्ट स्थान बनाने वाले विज्ञान धाम ( साइंस सिटी ) के प्रमुख डॉ दुर्गेश पंत का विशेष सम्मान किया गया।  उनके विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सात युवा वैज्ञानिकों को अपने अपने विशेष क्षेत्र में विज्ञानं शोध एवं उपलब्धियों के लिए नंदा देवी विज्ञानं वीर सम्मान दिए गए. उन विज्ञान वीरों के नाम हैं- कुम समृद्धि शर्मा, संतोष रावत, बिपिन कुमार सती, डॉ भवतोष शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह राणा, डॉ पियूष जोशी, एवं सिद्धार्थ माधव। इस भव्य कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, भजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भरद्वाज, विधायक सहदेव पुंडीर, प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, नगरपालिका  अध्यक्ष नीरू देवी, साहसपूत भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कमिटी, केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय के अध्यक्ष अनुज शर्मा, ईएसएस सी मोर्चा प्रमुख आनंद चौहान और विद्यालय के निदेशक श्री ऋत्विक विजय उपस्थित थे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर ने तरुण विजय की माताजी विद्यामाता राजरानी जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति के सन्दर्भ में एक अत्यंत भावपूर्ण व्याख्यान दिया। केंद्रीय विद्यालय आईएमए की छात्रों ने नारी शक्ति पर बहुत सशक्त नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *