एकतरफा प्यार में सिर में 2 गोली मारकर हत्या:बुआ के लड़के से करती प्यार थी लड़की, मां-नानी धमकाती- शादी नहीं करोगे तो मार डालेंगे

एकतरफा प्यार में सिर में 2 गोली मारकर हत्या:बुआ के लड़के से करती प्यार थी लड़की, मां-नानी धमकाती- शादी नहीं करोगे तो मार डालेंगे

गयाजी में एक लड़की अपने बुआ के लड़के से एकतरफा प्यार करती थी। जब इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को मिली तो उन्होंने पहले अपने बेटे को समझाया, फिर लड़की के घरवालों से बातचीत की। लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों से कहा- हमारा समाज इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन लड़की की मां और नादी शादी की जिद पर अड़ी रही, कहा- शादी नहीं हुई तो बेटे को जान से मरवा देंगे। मृतक के पिता के मुताबिक, हम लोगों ने शुरुआत में धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन लड़की ने आखिरकार बहाने से मेरे बेटे को बुलाकर गोली मारवा दी। लड़के के पिता की शिकायत पर मेडिकल थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के पत्तल बिगहा के पास की है। गुरुवार को लड़के की लाश मिली थी। उसके सिर में गोलियों के दो निशान मिले थे। मृतक की पहचान अंकित यादव (22) के रूप में की गई। एकतरफा प्यार की क्या कहानी है, लड़के के पिता के क्या आरोप हैं, हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, वारदात को कैसे अंजाम दिया गया था। इन सवालों के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर मृतक के घर पहुंचे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले हत्याकांड की 3 तस्वीरें देखिए अब एकतरफा प्यार में हुई हत्या की कहानी सिलसिलेवार तरीके से जानिए अंकित यादव उर्फ लालू यादव भट्ट बिगहा गांव का रहने वाला था। पिता ऋषि यादव शाक्यमुनि कॉलेज में जॉब करते हैं। ऋषि यादव के मुताबिक, मेरी पत्नी के भाई की बेटी रिया मेरे बेटे अंकित से एकतरफा प्यार करती थी। मेरा परिवार और मेरा बेटा इस रिश्ते को कभी मानने को तैयार नहीं था, लेकिन लड़की के घरवाले लगातार शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। इस मामले में पंचायत भी बैठी थी। इस पंचायत ने लड़की के परिवार वालों को समझाया था, लेकिन उन्होंने समझने के बजाय मेरे बेटे की हत्या की धमकी दी थी। अंकित ने हाल ही में ग्रेजुएशन पास किया था। पिता ऋषि यादव के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अंकित मेरे सामने खाना खा रहा था। इसी दौरान अंकित का मोबाइल बजा, पता नहीं कौन था, लेकिन कॉल आने के बाद बेटे ने हड़बड़ी में पूरा खाना खाया और बाइक लेकर घर से निकल गया। मुझे लगा कि कोई जरूरी काम होगा, जिसकी वजह से हड़बड़ी में अंकित घर से निकला है। एक-दो घंटे में घर आ जाएगा। लेकिन वो शाम तक घर नहीं लौटा तो बेचैनी बढ़ने लगी। मैंने दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे को कॉल भी किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। दोबारा कॉल किया तो फिर से मोबाइल स्विच ऑफ था। फिर मैंने गांव में पता किया। गांव के लोगों से पता चला कि अंकित के साथ उसकी बाइक पर एक लड़की थी। शाम 7 बजे बेटे की हत्या की सूचना आई ऋषि यादव के मुताबिक, शाम 7 बजे किसी ने मोबाइल में एक तस्वीर दिखाई और कहा- आपके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मैंने तस्वीर देखी और तत्काल मेडिकल थाना पहुंचा। थाने में पुलिस से जानकारी ली तो पता चला कि एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी गई है। अस्पताल पहुंचा और डेडबॉडी देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वो मेरा बेटा ही था। ऋषि यादव का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या रिया ने एकतरफा प्यार में कराई है। वो मेरे बेटे से शादी करना चाहती थी। मेरा बेटा और हम लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन लड़की और उसके घरवाले रिश्ते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। 3 महीने पहले लड़की अपने परिवार के साथ शादी की बात करने आई थी मृतक के पिता ने बताया कि, करीब 3 महीने पहले रिया अपने परिवार के साथ हमारे घर आई थी। लड़की और उसके घरवालों ने अंकित से शादी की बात रखी, लेकिन हम लोगों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। शादी न करने की दो वजह थी। पहली- हम दोनों करीबी रिश्तेदार हैं। अंकित, रिया का फुफेरा भाई है। हमारे समाज और जाति में इतने करीबी रिश्ते में शादी नहीं होती है। ऋषि यादव कहते हैं कि, लड़की की नानी और लड़की की मां लगातार मुझे और मेरे बेटे को धमकी दे रही थी। दोनों कहती थीं कि अगर ये शादी नहीं हुई तो अंकित को जान से मरवा देंगे। हालांकि, हम लोगों ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, सोचा कि गुस्से में ये बातें कही जा रही हो, लेकिन जो कुछ हम लोगों ने समझा, वो हमारी भूल थी। ‘रिया ने ही मेरे बेटे को कॉल किया, फिर उसकी हत्या करवाई’ अंकित के पिता ऋषि यादव के मुताबिक, रिया ने ही कॉल करके मेरे बेटे को बुलाया था और फिर साजिश के तहत उसकी गोली मारकर हत्या करा दी। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, मेरे बेटे की भी किसी से कोई दुश्मनी वाली बातचीत नहीं थी। अंकित की हत्या का कोई और कारण नहीं हो सकता। अंकित के पिता का दावा- हत्या के बाद फेंकी गई लाश अंकित के पिता का दावा है कि मेरे बेटे की हत्या कहीं और की गई, फिर लाश कहीं दूसरे जगह फेंक दी गई। दरअसल, अंकित के सिर में दो गोलियां लगी थी, लेकिन घटनास्थल पर खून के मामूली धब्बे मिले थे। अंकित की लाश के पास एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया गया था। ‘फेसबुक पर भी लड़की का चैट देखा था, धमकाती थी’ ऋषि यादव के बड़े बेटे राजा यादव ने अपने छोटे भाई अंकित को मुखाग्नि दी है। राजा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, करीब एक महीने पहले अंकित पटना आया था। अंकित के मोबाइल में उस दिन कुछ खराबी थी। उसने मेरा मोबाइल मांगा और अपना सिम कार्ड डालकर फेसबुक लॉगइन किया। जब जाने लगा तो मोबाइल लौटाया लेकिन फेसबुक आईडी लॉगआउट करना भूल गया। जब मैंने फेसबुक खोला, तो रिया नाम की लड़की से चैट दिखी। लड़की शादी की बात कर रही थी। अंकित साफ इनकार कर रहा था। चैट में बात सिर्फ शादी तक सीमित नहीं थी। मरने-मारने की बातें भी थीं। राजा के मुताबिक, कुछ समय बाद अंकित ने फेसबुक के पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद उसका चैट नहीं देख सका। अंकित डर के माहौल में जी रहा था, अंदर ही अंदर परेशान था। लेकिन उसने खुलकर कभी कुछ नहीं बताया। शायद वो हमें और परेशान नहीं करना चाहता था। सारी बातें अकेले ही हैंडल करना चाहता था। मेडिकल थाना के SHO कृष्ण सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से रिया नाम की लड़की, उसकी मां गुड़िया देवी, पिता रविन्द्र यादव, नानी शांति देवी और अन्य दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जांच के मामले के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गयाजी में एक लड़की अपने बुआ के लड़के से एकतरफा प्यार करती थी। जब इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को मिली तो उन्होंने पहले अपने बेटे को समझाया, फिर लड़की के घरवालों से बातचीत की। लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों से कहा- हमारा समाज इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन लड़की की मां और नादी शादी की जिद पर अड़ी रही, कहा- शादी नहीं हुई तो बेटे को जान से मरवा देंगे। मृतक के पिता के मुताबिक, हम लोगों ने शुरुआत में धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन लड़की ने आखिरकार बहाने से मेरे बेटे को बुलाकर गोली मारवा दी। लड़के के पिता की शिकायत पर मेडिकल थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के पत्तल बिगहा के पास की है। गुरुवार को लड़के की लाश मिली थी। उसके सिर में गोलियों के दो निशान मिले थे। मृतक की पहचान अंकित यादव (22) के रूप में की गई। एकतरफा प्यार की क्या कहानी है, लड़के के पिता के क्या आरोप हैं, हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया गया, वारदात को कैसे अंजाम दिया गया था। इन सवालों के जवाब जानने के लिए दैनिक भास्कर रिपोर्टर मृतक के घर पहुंचे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले हत्याकांड की 3 तस्वीरें देखिए अब एकतरफा प्यार में हुई हत्या की कहानी सिलसिलेवार तरीके से जानिए अंकित यादव उर्फ लालू यादव भट्ट बिगहा गांव का रहने वाला था। पिता ऋषि यादव शाक्यमुनि कॉलेज में जॉब करते हैं। ऋषि यादव के मुताबिक, मेरी पत्नी के भाई की बेटी रिया मेरे बेटे अंकित से एकतरफा प्यार करती थी। मेरा परिवार और मेरा बेटा इस रिश्ते को कभी मानने को तैयार नहीं था, लेकिन लड़की के घरवाले लगातार शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। इस मामले में पंचायत भी बैठी थी। इस पंचायत ने लड़की के परिवार वालों को समझाया था, लेकिन उन्होंने समझने के बजाय मेरे बेटे की हत्या की धमकी दी थी। अंकित ने हाल ही में ग्रेजुएशन पास किया था। पिता ऋषि यादव के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अंकित मेरे सामने खाना खा रहा था। इसी दौरान अंकित का मोबाइल बजा, पता नहीं कौन था, लेकिन कॉल आने के बाद बेटे ने हड़बड़ी में पूरा खाना खाया और बाइक लेकर घर से निकल गया। मुझे लगा कि कोई जरूरी काम होगा, जिसकी वजह से हड़बड़ी में अंकित घर से निकला है। एक-दो घंटे में घर आ जाएगा। लेकिन वो शाम तक घर नहीं लौटा तो बेचैनी बढ़ने लगी। मैंने दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे को कॉल भी किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। दोबारा कॉल किया तो फिर से मोबाइल स्विच ऑफ था। फिर मैंने गांव में पता किया। गांव के लोगों से पता चला कि अंकित के साथ उसकी बाइक पर एक लड़की थी। शाम 7 बजे बेटे की हत्या की सूचना आई ऋषि यादव के मुताबिक, शाम 7 बजे किसी ने मोबाइल में एक तस्वीर दिखाई और कहा- आपके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मैंने तस्वीर देखी और तत्काल मेडिकल थाना पहुंचा। थाने में पुलिस से जानकारी ली तो पता चला कि एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी गई है। अस्पताल पहुंचा और डेडबॉडी देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वो मेरा बेटा ही था। ऋषि यादव का कहना है कि मेरे बेटे की हत्या रिया ने एकतरफा प्यार में कराई है। वो मेरे बेटे से शादी करना चाहती थी। मेरा बेटा और हम लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन लड़की और उसके घरवाले रिश्ते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। 3 महीने पहले लड़की अपने परिवार के साथ शादी की बात करने आई थी मृतक के पिता ने बताया कि, करीब 3 महीने पहले रिया अपने परिवार के साथ हमारे घर आई थी। लड़की और उसके घरवालों ने अंकित से शादी की बात रखी, लेकिन हम लोगों ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। शादी न करने की दो वजह थी। पहली- हम दोनों करीबी रिश्तेदार हैं। अंकित, रिया का फुफेरा भाई है। हमारे समाज और जाति में इतने करीबी रिश्ते में शादी नहीं होती है। ऋषि यादव कहते हैं कि, लड़की की नानी और लड़की की मां लगातार मुझे और मेरे बेटे को धमकी दे रही थी। दोनों कहती थीं कि अगर ये शादी नहीं हुई तो अंकित को जान से मरवा देंगे। हालांकि, हम लोगों ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया, सोचा कि गुस्से में ये बातें कही जा रही हो, लेकिन जो कुछ हम लोगों ने समझा, वो हमारी भूल थी। ‘रिया ने ही मेरे बेटे को कॉल किया, फिर उसकी हत्या करवाई’ अंकित के पिता ऋषि यादव के मुताबिक, रिया ने ही कॉल करके मेरे बेटे को बुलाया था और फिर साजिश के तहत उसकी गोली मारकर हत्या करा दी। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, मेरे बेटे की भी किसी से कोई दुश्मनी वाली बातचीत नहीं थी। अंकित की हत्या का कोई और कारण नहीं हो सकता। अंकित के पिता का दावा- हत्या के बाद फेंकी गई लाश अंकित के पिता का दावा है कि मेरे बेटे की हत्या कहीं और की गई, फिर लाश कहीं दूसरे जगह फेंक दी गई। दरअसल, अंकित के सिर में दो गोलियां लगी थी, लेकिन घटनास्थल पर खून के मामूली धब्बे मिले थे। अंकित की लाश के पास एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया गया था। ‘फेसबुक पर भी लड़की का चैट देखा था, धमकाती थी’ ऋषि यादव के बड़े बेटे राजा यादव ने अपने छोटे भाई अंकित को मुखाग्नि दी है। राजा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, करीब एक महीने पहले अंकित पटना आया था। अंकित के मोबाइल में उस दिन कुछ खराबी थी। उसने मेरा मोबाइल मांगा और अपना सिम कार्ड डालकर फेसबुक लॉगइन किया। जब जाने लगा तो मोबाइल लौटाया लेकिन फेसबुक आईडी लॉगआउट करना भूल गया। जब मैंने फेसबुक खोला, तो रिया नाम की लड़की से चैट दिखी। लड़की शादी की बात कर रही थी। अंकित साफ इनकार कर रहा था। चैट में बात सिर्फ शादी तक सीमित नहीं थी। मरने-मारने की बातें भी थीं। राजा के मुताबिक, कुछ समय बाद अंकित ने फेसबुक के पासवर्ड बदल दिया। इसके बाद उसका चैट नहीं देख सका। अंकित डर के माहौल में जी रहा था, अंदर ही अंदर परेशान था। लेकिन उसने खुलकर कभी कुछ नहीं बताया। शायद वो हमें और परेशान नहीं करना चाहता था। सारी बातें अकेले ही हैंडल करना चाहता था। मेडिकल थाना के SHO कृष्ण सिंह ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पक्ष की ओर से रिया नाम की लड़की, उसकी मां गुड़िया देवी, पिता रविन्द्र यादव, नानी शांति देवी और अन्य दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जांच के मामले के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *