जमीन विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की हत्या:2 पक्षों के बीच मोतिहारी में झड़प, हिरासत में 5 लोग, 6 घायल

जमीन विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर अधेड़ की हत्या:2 पक्षों के बीच मोतिहारी में झड़प, हिरासत में 5 लोग, 6 घायल

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कंन्छेदवा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 12 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र सिंह (56) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हुए हैं। लक्ष्मीकांत सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को लक्ष्मीकांत सिंह विवादित जमीन की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। वहीं, सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ जुताई रोकने आया। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। 5 लोग हिरासत में मारपीट के दौरान सुरेंद्र सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। हरसिद्धि थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें ट्रैक्टर चालक असीम मिया, अंकित, मुन्ना, विकास और ढूढून सिंह शामिल है। दो हिरासत में लिए गए लोग घायल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में शांति बनी हुई है। मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कंन्छेदवा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 12 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में सुरेंद्र सिंह (56) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 6 लोग घायल हुए हैं। लक्ष्मीकांत सिंह और सुरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को लक्ष्मीकांत सिंह विवादित जमीन की जुताई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। वहीं, सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ जुताई रोकने आया। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। 5 लोग हिरासत में मारपीट के दौरान सुरेंद्र सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। हरसिद्धि थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें ट्रैक्टर चालक असीम मिया, अंकित, मुन्ना, विकास और ढूढून सिंह शामिल है। दो हिरासत में लिए गए लोग घायल है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में शांति बनी हुई है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *