कानून-व्यवस्था बदहाल
पिछले तीन वर्षों 2020, 2021 और 2022)की तुलना में 2023 और 2024 में अपराधों में उछाल दर्शाता है कि जिले में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। 2022 और 2024 के बीच कुल 382 हत्याएं दर्ज की गई हैं, इसके बाद हत्या का प्रयास (644 मामले), अपहरण (446 मामले) और धोखाधड़ी (615 मामले) हैं। जिले में रात में घरों में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं, इस अवधि के दौरान 686 मामले दर्ज किए गए हैं।
वर्ष दर्ज अपराधों की संख्या
2020 – 5,603
2021 -ं 6,070
2022 – 6,043
2023 – 6,791
2024 – 6,271