नव नालंदा महाविहार यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे बौद्ध भिक्षुओं के पारंपरिक मंगल पाठ से हुई। यूनिवर्सिटी कैंपस में विशेष रूप से तैयार किए गए टेंट के नीचे ढाई सौ से अधिक लोगों ने एक साथ योगा किया। योग को पूरी दुनिया ने स्वीकारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘आज 177 से अधिक देशों ने योग को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे प्राचीन प्रिवेंटिव हेल्थ को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया है। वर्तमान में पूरी दुनिया में योग का बाजार 70 मिलियन डॉलर का है। यह तेजी से बढ़कर आने वाले दिनों में 270 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। योग और स्वच्छता अभियान से हजारों करोड़ रुपए की बचत हुई है। सिर्फ 21 जून को ही नहीं, प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग को अवश्य समय दें। केंद्रीय मंत्री ने योग की पौराणिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से सप्त ऋषियों को मिले योग को महर्षि पतंजलि ने व्यवस्थित रूप दिया। योग प्रसार में बाबा रामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका है। महाविहार संस्थान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं केंद्रीय मंत्री ने नालंदा महाविहार की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। यहां सामूहिक साधना और संयम की शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने 11वीं सदी में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा इस महान शिक्षा केंद्र को नष्ट किए जाने का दुखद इतिहास भी याद दिलाया। प्रधानमंत्री का संदेश कार्यक्रम की मुख्य विशेषता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम से प्रसारित होने वाले भाषण का लाइव प्रसारण था। जिसे लोगों ने सुना। नव नालंदा महाविहार यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे बौद्ध भिक्षुओं के पारंपरिक मंगल पाठ से हुई। यूनिवर्सिटी कैंपस में विशेष रूप से तैयार किए गए टेंट के नीचे ढाई सौ से अधिक लोगों ने एक साथ योगा किया। योग को पूरी दुनिया ने स्वीकारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘आज 177 से अधिक देशों ने योग को स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे प्राचीन प्रिवेंटिव हेल्थ को पूरी दुनिया में फैलाने का काम किया है। वर्तमान में पूरी दुनिया में योग का बाजार 70 मिलियन डॉलर का है। यह तेजी से बढ़कर आने वाले दिनों में 270 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। योग और स्वच्छता अभियान से हजारों करोड़ रुपए की बचत हुई है। सिर्फ 21 जून को ही नहीं, प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योग को अवश्य समय दें। केंद्रीय मंत्री ने योग की पौराणिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव से सप्त ऋषियों को मिले योग को महर्षि पतंजलि ने व्यवस्थित रूप दिया। योग प्रसार में बाबा रामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका है। महाविहार संस्थान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं केंद्रीय मंत्री ने नालंदा महाविहार की विशेषता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। यहां सामूहिक साधना और संयम की शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने 11वीं सदी में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा इस महान शिक्षा केंद्र को नष्ट किए जाने का दुखद इतिहास भी याद दिलाया। प्रधानमंत्री का संदेश कार्यक्रम की मुख्य विशेषता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापट्टनम से प्रसारित होने वाले भाषण का लाइव प्रसारण था। जिसे लोगों ने सुना।
No tags for this post.