8 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल:कहीं तकनीकी वजह, कहीं क्रू की कमी, ठीक होने में 48 घंटे लगेंगे; DGCA ने जवाब मांगा

8 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 150 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल:कहीं तकनीकी वजह, कहीं क्रू की कमी, ठीक होने में 48 घंटे लगेंगे; DGCA ने जवाब मांगा

देश के 8 एयरपोर्ट पर बुधवार को कहीं तकनीकी वजह तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 150 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। बेंगलुरु में 42, दिल्ली में 38, मुंबई से 33, हैदराबाद में 19, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, कोलकाता में 10 और सूरत में 8 फ्लाइट कैंसिल हुईं। इसके अलावा कई बड़े एयरपोर्ट्स से सैकड़ों फ्लाइट देरी से भी उड़ीं। यहां हजारों यात्री फंस गए, जिससे लंबी कतारें लगीं। बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा। उधर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन से जवाब मांगा है। DGCA के मुताबिक क्रू की कमी मुख्य वजह है। इंडिगो में यह दिक्कत पिछले महीने से चल रही है। नवंबर में इसकी 1232 उड़ानें रद्द हुईं। मंगलवार को 1400 उड़ानें देरी से चलीं। चेक-इन सिस्टम बिगड़ा, 7 एयरपोर्ट पर पड़ा असर वहीं बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, इंदौर, अहमदाबाद, हैदराबाद, वाराणसी, सूरत एयरपोर्ट्स पर ऑटोमेटिक चेक-इन सिस्टम भी बिगड़ा। इससे इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें देरी से उड़ीं। इसके बाद मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया से स्थिति सामान्य हुई। नवंबर से पायलटों-क्रू से जुड़े नए नियम लागू DGCA ने पायलटों के काम से जुड़े नए नियम बनाए हैं। जिसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) कहते हैं। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं 1 नवंबर से सेकेंड स्टेज के नियम लागू होने के बाद से एयरलाइंस खासतौर से इंडिगो की फ्लाइट्स पर असर दिखने लगा। देश की 60% घरेलू उड़ानें इंडिगो के पास एयरलाइंस को नियमों से दिक्कत क्यों…4 वजहें दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट: हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट: बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट: कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट: इंडिगो का बयान, 48 घंटे में सुधार हो जाएगा इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते दो दिन से फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा। यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी और सलाह 1. सफर करना है। एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचें। मैन्युअल चेक-इन में 25–40 मिनट अतिरिक्त लग रहे हैं। बैगेज ड्रॉप और सिक्योरिटी चेक में भी देरी। 2. एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें। एप / वेबसाइट पर लाइव स्टेटस। कई एयरलाइंस SMS/Email नहीं भेज पा रहीं, इसलिए खुद चेक करें। 3. फ्लाइट कैंसिल होने पर क्या विकल्प। फुल रिफंड मिलेगा। अगली उपलब्ध फ्लाइट की रीबुकिंग। कुछ एयरलाइंस ‘वाउचर’ ऑप्शन भी देती हैं। 4. कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्री। ओवरलैप या मिस्ड कनेक्शन की संभावना बढ़ी। एयरलाइन कस्टमर सपोर्ट से ‘री-रूटिंग’ का विकल्प पूछें। दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले महीने हुआ था साइबर अटैक 5 नवंबर 2025: दिल्ली के ऊपर उड़ने वाले विमानों को मिले गलत सिग्नल दिल्ली में पिछले महीने विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे थे। इसे GPS स्पूफिंग भी कहते हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिले। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के करीब 100 किमी के दायरे में ऐसी घटनाएं सामने आईं थीं। स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता है, ताकि दुश्मनों के ड्रोन और विमानों को नष्ट किया जा सके। 1 दिसंबर 2025: सरकार ने माना स्पूफिंग हुई, तुरंत बैकअप यूज किया गया केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में यह बात स्वीकारी। उन्होंने बताया कि इस वजह से प्लेन को गलत सिग्नल मिले थे। 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ीं जबकि 20 को रद्द करना पड़ा था। नायडू ने सदन में बताया कि वैश्विक स्तर पर रैनसमवेयर-मैलवेयर अटैक का खतरा बढ़ा है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपने IT और क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर की सेफ्टी के लिए एडवांस साइबर सिक्योरिटी अपना रहा है। उन्होंने यह जानकारी सांसद एस. निरंजन रेड्डी के सवाल पर दी। रेड्डी ने पूछा था कि क्या सरकार को IGI पर हुई GPS स्पूफिंग की जानकारी है। DGCA-AAI की इससे बचने की क्या तैयारी है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया ने एक्सपायर फिटनेस सर्टिफिकेट वाला प्लेन उड़ाया: विमान ने 8 रूट्स पर उड़ान भरी एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *