Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 11 जून से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन व वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी।Monsoon 2025: इसके साथ ही 15 जून के आसपास पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।Monsoon 2025:मौसम विभाग के अनुसार, 10 जून को बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी (40-60 KMPH) की संभावना है।Monsoon 2025: वहीं बीजापुर , दक्षिण बस्तर दांतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर , कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर , बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा में हल्की वर्षा की संभावना है।Monsoon 2025: पिछले सात दिन में बारिश की रफ्तार कमजोर रही। 1 जून को 33 जगहों पर बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हालात बदल गए। 4-5 जून को कहीं भी बारिश नहीं हुई। 6 जून को 5 जिलों में और 8 जून को 4 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।Monsoon 2025: वहीं 9 जून को सिर्फ बस्तर के दो जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग कहता है कि जून के पहले 10-12 दिन गर्मी बढ़ती है, और बाद में बंगाल की खाड़ी या अरब सागर के चक्रवात मानसून को सक्रिय करते हैं। इस बार भी 11 जून से गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है।No tags for this post.