गया जिले के टिकारी नगर पालिका मध्य विद्यालय के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक दम्पति से सवा लाख रुपये छीन लिए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। यह वारदात खड़गपुरा गांव के मृत्युंजय कुमार और उनकी पत्नी के साथ हुई। दम्पति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की टिकारी शाखा से सवा लाख रुपये निकाले थे। वे पैसे लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, हाथ में थैला लेकर जा रहे मृत्युंजय कुमार के हाथ से बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। बेटी की शादी के लिए निकाले थे पैसे रुपये छीने जाने के बाद दम्पति ने शोर मचाया, लेकिन अपराधी तब तक फरार हो चुके थे। पीड़ित मृत्युंजय कुमार के अनुसार, यह राशि उनकी बेटी की शादी के लिए निकाली गई थी। घटना के बाद दम्पति सदमे में है और उन्होंने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने तथा राशि बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा, अन्य माध्यमों से भी अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल गौरतलब है कि टिकारी में बीते पांच दिनों के भीतर छिनतई की यह तीसरी घटना है। यह तब हो रहा है जब टिकारी नगर परिषद क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। गया जिले के टिकारी नगर पालिका मध्य विद्यालय के पास दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक दम्पति से सवा लाख रुपये छीन लिए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। यह वारदात खड़गपुरा गांव के मृत्युंजय कुमार और उनकी पत्नी के साथ हुई। दम्पति ने बैंक ऑफ बड़ौदा की टिकारी शाखा से सवा लाख रुपये निकाले थे। वे पैसे लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान, हाथ में थैला लेकर जा रहे मृत्युंजय कुमार के हाथ से बाइक सवार अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। बेटी की शादी के लिए निकाले थे पैसे रुपये छीने जाने के बाद दम्पति ने शोर मचाया, लेकिन अपराधी तब तक फरार हो चुके थे। पीड़ित मृत्युंजय कुमार के अनुसार, यह राशि उनकी बेटी की शादी के लिए निकाली गई थी। घटना के बाद दम्पति सदमे में है और उन्होंने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने तथा राशि बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच टिकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा, अन्य माध्यमों से भी अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल गौरतलब है कि टिकारी में बीते पांच दिनों के भीतर छिनतई की यह तीसरी घटना है। यह तब हो रहा है जब टिकारी नगर परिषद क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


