‘मोदी ने वोट चोरी कर दिल्ली में जंगलराज लागू किया’:वजीरगंज में राहुल गांधी बोले- नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी बिना वोट चोरी किए बिहार में सरकार नहीं बना सकते

‘मोदी ने वोट चोरी कर दिल्ली में जंगलराज लागू किया’:वजीरगंज में राहुल गांधी बोले- नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी बिना वोट चोरी किए बिहार में सरकार नहीं बना सकते

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज गयाजी के वजीरगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में वोट अपील करते हुए कहा कि पिछले 20 साल नीतीश कुमार ने बिहार में राज किया है। उन्होंने एक काम किया है, बिहारियों के लिए एक काम किया है, तो वो ये है कि पूरे देश में बिहारियों पर मजदूर का टैग लगा दिया है। आप किसी भी राज्य में जाएंगे, अरुणाचल, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात जाएंगे तो आपको बिहार के लोग मजदूरी करते दिखेंगे। सड़क के किनारे दिखेंगे। ये पुल बनते हैं, सड़कें बनती हैं, इमारतें बनती हैं, ये सारा बिहार के युवा बनाते हैं। कोई ऐसा राज्य नहीं है, जहां से युवा जाकर हर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। ये क्यों हुआ, क्योंकि नीतीश कुमार ने और नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है। बिहार में अगर कोई युवा रोजगार चाहता है, तो उसे रोजगार बिहार में नहीं मिल सकता है। ये मैं नहीं बोल रहा हूं, ये पूरा देश आपसे कह रहा है। पूरा देश जानता है कि बिहारियों में कोई कमी नहीं है, इनमें शक्ति, एनर्जी है, लेकिन किसी कारण बिहार में बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। मोदी के डेटा वाले बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज मोदी ने नोटबंदी कराई, जीएसटी लागू कराई, जिससे छोटे कारोबारियों के कारोबार बंद हो गए, नतीजा बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों मजदूरी करनी पड़ रही है। बिहार का युवा इससे खुश नहीं है। नरेंद्र मोदी यहां आएं, लंबा भाषण दिया, आपसे कहा कि हमने डेटा को कम दाम पर बेचा है, बिहार का कोई भी युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। बिहार के युवा बताएं कि जीयो का फोन इस्तेमाल करते हो, रील बनाकर भेजते हो तो पैसा अडाणी को जाता है। मोदी ने ये नहीं बताया कि ये पैसा अडाणी अंबानी के जेब में जाता है। डेटा, सोशल मीडिया है, इसे यूज करके आप अपना समय खराब कर रहे हो, इससे आपके जेब में पैसा नहीं आएगा। भीड़ से सवाल है कि आप रील बनाना चाहते हैं या रोजगार चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश और मोदी सुन लीजिए, लोग रोजगार चाहते हैं। समय था जब दुनिया की सबसे बेहतर यूनिवर्सिटी नालंदा बिहार में होती थी, यहां चाइना, कोरिया जापान से लोग आते थे, पढ़ाई करते थे। ‘नालंदा में बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाएंगे’ राहुल गांधी ने कहा कि मेरा वादा है कि जिस दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार आई, उस दिन दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी नालंदा बिहार में बनाएंगे। बिहार का युवा पढ़ाई करता है, बिना बिजली के पढ़ाई करता है, माता पिता लाखों रुपए खर्च करते हैं, जब पेपर आता है, एक दो दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। पेपर लीक का फायदा उन्हें होता है, जिनके पास जान पहचान है, पकड़ है, जिनके रिश्तेदार भाजपा और जदयू में है। नुकसान बिहार के युवाओं को होता है। दिल्ली जाइए, एम्स के सामने मेट्रो स्टेशन है। वहां हजारों लोग ठंड में सोते हैं, ये बिहार के लोग हैं। मैं एक बार गया तो उनसे पूछा कि क्यों आए हो। उन्होंने बताया कि बिहार में इलाज नहीं होता, बिहार के अस्पताल में जीने के लिए नहीं लोग मरने के लिए जाते हैं। यहां महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो वो एक जाति या धर्म की नहीं होगी। राहुल बोले- महागठबंधन सरकार में महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों की आवाज होगी महागठबंधन सरकार में पूरे बिहार की आवाज सुनाई देगी, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की आवाज सरकार में होगी। ये कांग्रेस पार्टी के गठबंधन का वादा है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जंगलराज की बात करते हैं। जंगलराज नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लागू किया है। वोट चोरी करके। महाराष्ट्र की सरकार, हरियाणा की सरकार चोरी की। छत्तीसगढ़ की सरकार चोरी की है। अब ये लोग बिहार की सरकार चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। संविधान दिखाते हुए कहा कि इसमें लिखा है कि एक व्यक्ति को एक वोट मिलना चाहिए. मोदी और शाह इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अब की बार 400 पार, नहीं हुआ और अगर वोट चाोरी नहीं होता तो इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में होती। बिहार में ऐसा नहीं होगा, बिहार का युवा अबकी बार इन्हें रोकेगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिना वोट चोरी किए बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते। अगर जनता ने वोट चोरी रोक दी, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज गयाजी के वजीरगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में वोट अपील करते हुए कहा कि पिछले 20 साल नीतीश कुमार ने बिहार में राज किया है। उन्होंने एक काम किया है, बिहारियों के लिए एक काम किया है, तो वो ये है कि पूरे देश में बिहारियों पर मजदूर का टैग लगा दिया है। आप किसी भी राज्य में जाएंगे, अरुणाचल, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात जाएंगे तो आपको बिहार के लोग मजदूरी करते दिखेंगे। सड़क के किनारे दिखेंगे। ये पुल बनते हैं, सड़कें बनती हैं, इमारतें बनती हैं, ये सारा बिहार के युवा बनाते हैं। कोई ऐसा राज्य नहीं है, जहां से युवा जाकर हर प्रदेश में मजदूरी करते हैं। ये क्यों हुआ, क्योंकि नीतीश कुमार ने और नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दिया है। बिहार में अगर कोई युवा रोजगार चाहता है, तो उसे रोजगार बिहार में नहीं मिल सकता है। ये मैं नहीं बोल रहा हूं, ये पूरा देश आपसे कह रहा है। पूरा देश जानता है कि बिहारियों में कोई कमी नहीं है, इनमें शक्ति, एनर्जी है, लेकिन किसी कारण बिहार में बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। मोदी के डेटा वाले बयान पर राहुल गांधी ने कसा तंज मोदी ने नोटबंदी कराई, जीएसटी लागू कराई, जिससे छोटे कारोबारियों के कारोबार बंद हो गए, नतीजा बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों मजदूरी करनी पड़ रही है। बिहार का युवा इससे खुश नहीं है। नरेंद्र मोदी यहां आएं, लंबा भाषण दिया, आपसे कहा कि हमने डेटा को कम दाम पर बेचा है, बिहार का कोई भी युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। बिहार के युवा बताएं कि जीयो का फोन इस्तेमाल करते हो, रील बनाकर भेजते हो तो पैसा अडाणी को जाता है। मोदी ने ये नहीं बताया कि ये पैसा अडाणी अंबानी के जेब में जाता है। डेटा, सोशल मीडिया है, इसे यूज करके आप अपना समय खराब कर रहे हो, इससे आपके जेब में पैसा नहीं आएगा। भीड़ से सवाल है कि आप रील बनाना चाहते हैं या रोजगार चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश और मोदी सुन लीजिए, लोग रोजगार चाहते हैं। समय था जब दुनिया की सबसे बेहतर यूनिवर्सिटी नालंदा बिहार में होती थी, यहां चाइना, कोरिया जापान से लोग आते थे, पढ़ाई करते थे। ‘नालंदा में बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाएंगे’ राहुल गांधी ने कहा कि मेरा वादा है कि जिस दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार आई, उस दिन दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी नालंदा बिहार में बनाएंगे। बिहार का युवा पढ़ाई करता है, बिना बिजली के पढ़ाई करता है, माता पिता लाखों रुपए खर्च करते हैं, जब पेपर आता है, एक दो दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। पेपर लीक का फायदा उन्हें होता है, जिनके पास जान पहचान है, पकड़ है, जिनके रिश्तेदार भाजपा और जदयू में है। नुकसान बिहार के युवाओं को होता है। दिल्ली जाइए, एम्स के सामने मेट्रो स्टेशन है। वहां हजारों लोग ठंड में सोते हैं, ये बिहार के लोग हैं। मैं एक बार गया तो उनसे पूछा कि क्यों आए हो। उन्होंने बताया कि बिहार में इलाज नहीं होता, बिहार के अस्पताल में जीने के लिए नहीं लोग मरने के लिए जाते हैं। यहां महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो वो एक जाति या धर्म की नहीं होगी। राहुल बोले- महागठबंधन सरकार में महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों की आवाज होगी महागठबंधन सरकार में पूरे बिहार की आवाज सुनाई देगी, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं की आवाज सरकार में होगी। ये कांग्रेस पार्टी के गठबंधन का वादा है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जंगलराज की बात करते हैं। जंगलराज नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लागू किया है। वोट चोरी करके। महाराष्ट्र की सरकार, हरियाणा की सरकार चोरी की। छत्तीसगढ़ की सरकार चोरी की है। अब ये लोग बिहार की सरकार चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। संविधान दिखाते हुए कहा कि इसमें लिखा है कि एक व्यक्ति को एक वोट मिलना चाहिए. मोदी और शाह इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अब की बार 400 पार, नहीं हुआ और अगर वोट चाोरी नहीं होता तो इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली में होती। बिहार में ऐसा नहीं होगा, बिहार का युवा अबकी बार इन्हें रोकेगा। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिना वोट चोरी किए बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते। अगर जनता ने वोट चोरी रोक दी, तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *