‘पाकिस्तान को मोदी सरकार ने कड़ा जवाब दिया’:11 साल के कार्यकाल पर विधायक कुंदन बोले- भारत अब सिर्फ हथियार खरीदता नहीं, बेचता भी है

‘पाकिस्तान को मोदी सरकार ने कड़ा जवाब दिया’:11 साल के कार्यकाल पर विधायक कुंदन बोले- भारत अब सिर्फ हथियार खरीदता नहीं, बेचता भी है

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा हर जगह उपलब्धि गिनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय सर्किट हाउस में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल एवं बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रेसवार्ता कर उपलब्धी गिनाई गई। मौके पर अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का शासन काल संतुष्टि, गौरव एवं गर्व का समय रहा है। प्रधानमंत्री अपने को प्रधान सेवक की भूमिका में रखते हुए दिनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय की भावना को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। 5 लाख तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा यह बातें लगती तो बहुत छोटी है, लेकिन अर्थ बहुत ही व्यापक है। हर घर शौचालय का निर्माण, उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुंआ से मुक्ति दिलाने के लिए गैस सिलेंडर एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रूपए का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं की शुरुआत हुई। इन योजनाओं ने लोगों के चेहरे में मुस्कान लाया है। तीन तलाक को खत्म कर वैसी आबादी की जिंदगी में बेहतरी लाने का काम किया है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह भाजपा को वोट नहीं करते। नरेंद्र मोदी ने वोट की चिंता किए बगैर अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की जिंदगी को संवारने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि किसी भी आतंकी हमला को हम युद्ध की श्रेणी में रखते हैं। ऐसा कह कर उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा जबाब देने का काम किया है। देश की दो बेटी को ऑपरेशन सुंदूर की कमान देकर आधी आबादी पर भरोसा जताया है सिंदूर की क्या कीमत है। विधायक बोले- वैज्ञानिक खोज के साथ समृद्ध की जा रही संस्कृति बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भारत अब दूसरे देश से हथियार सिर्फ खरीदता ही नहीं है, बल्कि बेचता भी है। भारत ने 28 हजार करोड़ के सैन्य हथियार का निर्यात किया है। मोदी सरकार में वैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक खोज को लेकर ही काम नहीं किया जा रहा है, बल्कि अपनी संस्कृति को भी समृद्ध किया जा रहा है। कश्मीर से धारा-370 हटाकर एक विधान, एक प्रधान के संकल्प को पूरा किया गया है। बिहार में विकास की गंगा बह रही है। बेगूसराय से अब पटना जाने में मात्र दो घंटे लगते हैं, बेगूसराय में आयुर्वेदिक कॉलेज का भव्य निर्माण हो रहा है। अबतक गंगा नदी पर 17 पुल बने हैं। इसके साथ ही एम्स सहित अन्य बड़े अस्पताल आदि का बड़े पैमाने पर निर्माण मोदी राज में हुआ है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, खगड़िया के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जून शर्मा, लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, कुंदन भारती एवं आलोक कुमार बंटी भी उपस्थित थे। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा द्वारा हर जगह उपलब्धि गिनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बेगूसराय सर्किट हाउस में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल एवं बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में प्रेसवार्ता कर उपलब्धी गिनाई गई। मौके पर अनामिका सिंह पटेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का शासन काल संतुष्टि, गौरव एवं गर्व का समय रहा है। प्रधानमंत्री अपने को प्रधान सेवक की भूमिका में रखते हुए दिनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय की भावना को जमीन पर उतारने का काम कर रहे हैं। 5 लाख तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा यह बातें लगती तो बहुत छोटी है, लेकिन अर्थ बहुत ही व्यापक है। हर घर शौचालय का निर्माण, उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुंआ से मुक्ति दिलाने के लिए गैस सिलेंडर एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रूपए का निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं की शुरुआत हुई। इन योजनाओं ने लोगों के चेहरे में मुस्कान लाया है। तीन तलाक को खत्म कर वैसी आबादी की जिंदगी में बेहतरी लाने का काम किया है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह भाजपा को वोट नहीं करते। नरेंद्र मोदी ने वोट की चिंता किए बगैर अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की जिंदगी को संवारने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया है कि किसी भी आतंकी हमला को हम युद्ध की श्रेणी में रखते हैं। ऐसा कह कर उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा जबाब देने का काम किया है। देश की दो बेटी को ऑपरेशन सुंदूर की कमान देकर आधी आबादी पर भरोसा जताया है सिंदूर की क्या कीमत है। विधायक बोले- वैज्ञानिक खोज के साथ समृद्ध की जा रही संस्कृति बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि भारत अब दूसरे देश से हथियार सिर्फ खरीदता ही नहीं है, बल्कि बेचता भी है। भारत ने 28 हजार करोड़ के सैन्य हथियार का निर्यात किया है। मोदी सरकार में वैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक खोज को लेकर ही काम नहीं किया जा रहा है, बल्कि अपनी संस्कृति को भी समृद्ध किया जा रहा है। कश्मीर से धारा-370 हटाकर एक विधान, एक प्रधान के संकल्प को पूरा किया गया है। बिहार में विकास की गंगा बह रही है। बेगूसराय से अब पटना जाने में मात्र दो घंटे लगते हैं, बेगूसराय में आयुर्वेदिक कॉलेज का भव्य निर्माण हो रहा है। अबतक गंगा नदी पर 17 पुल बने हैं। इसके साथ ही एम्स सहित अन्य बड़े अस्पताल आदि का बड़े पैमाने पर निर्माण मोदी राज में हुआ है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, खगड़िया के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जून शर्मा, लोकसभा संयोजक कृष्णमोहन पप्पू, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, कुंदन भारती एवं आलोक कुमार बंटी भी उपस्थित थे।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *