समस्तीपुर में MLC रोमा भारती बनीं RJD जिलाध्यक्ष:विधायक अख्तरुल बोले- संगठन को दी मजबूती, कार्यकर्ताओं के मान का रखा ख्याल

समस्तीपुर में MLC रोमा भारती बनीं RJD जिलाध्यक्ष:विधायक अख्तरुल बोले- संगठन को दी मजबूती, कार्यकर्ताओं के मान का रखा ख्याल

समस्तीपुर में एक बार फिर एमएलसी रोमा भारती को सर्व सम्मति से राजद का जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को कपूरी आश्रम में आयोजन राजद की बैठक में सर्वसम्मति से रोमा भारती के नाम की घोषणा की गई। जिला चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी मो.बदरे आलम बदर की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया हुई। मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रोमा भारती का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन सर्वप्रथम हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम और प्रदेश महासचिव मो. फैजुर रहमान फैज ने किया। डेलीगेटों और राजद के प्रमुख नेताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठा कर रोमा भारती के नाम का समर्थन किया। रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुई । मौजूद डेलीगेटों ने माला व बुके व मोमेंटो से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। रोमा भारती ने संगठन को दी मजबूती पहले रोमा भारती का नाम राजद जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करते समय स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रोमा भारती का कार्यकाल जिलाध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है। इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखा है। मौके पर बधाई देने वालों में महिला नेता विभा देवी, ललितेश्वर प्रसाद यादव, विपिन सहनी, संजय नायक आदि शामिल हैं। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में करेगी काम सर्वसम्मति जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद रोमा भारती ने कहा एक बार फिर उन्हें जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिससे उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गई है। वह संगठन को जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन और बेहतर बने। अभी समस्तीपुर, मोरवा, हसनपुर व उजियारपुर में राजद का कब्जा है। इसे संपूर्ण करने की दिशा में काम किया जाएगा। समस्तीपुर में एक बार फिर एमएलसी रोमा भारती को सर्व सम्मति से राजद का जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को कपूरी आश्रम में आयोजन राजद की बैठक में सर्वसम्मति से रोमा भारती के नाम की घोषणा की गई। जिला चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी मो.बदरे आलम बदर की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया हुई। मौके पर स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रोमा भारती का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन सर्वप्रथम हसनपुर के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम और प्रदेश महासचिव मो. फैजुर रहमान फैज ने किया। डेलीगेटों और राजद के प्रमुख नेताओं ने ताली बजाकर व हाथ उठा कर रोमा भारती के नाम का समर्थन किया। रोमा भारती निर्विरोध राजद जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुई । मौजूद डेलीगेटों ने माला व बुके व मोमेंटो से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। रोमा भारती ने संगठन को दी मजबूती पहले रोमा भारती का नाम राजद जिलाध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करते समय स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि रोमा भारती का कार्यकाल जिलाध्यक्ष के रूप में बेहद संतोषप्रद रहा है। इन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान की है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखा है। मौके पर बधाई देने वालों में महिला नेता विभा देवी, ललितेश्वर प्रसाद यादव, विपिन सहनी, संजय नायक आदि शामिल हैं। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में करेगी काम सर्वसम्मति जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद रोमा भारती ने कहा एक बार फिर उन्हें जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिससे उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गई है। वह संगठन को जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में राजद का प्रदर्शन और बेहतर बने। अभी समस्तीपुर, मोरवा, हसनपुर व उजियारपुर में राजद का कब्जा है। इसे संपूर्ण करने की दिशा में काम किया जाएगा।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *