गयाजी में विधायक मनोरमा देवी का कार्यक्रम:30 हजार लोगों के लिए कंबल वितरण, बेटा बोला- जनता ने भरोसा जताया, ये जिम्मेदारी है

गयाजी में विधायक मनोरमा देवी का कार्यक्रम:30 हजार लोगों के लिए कंबल वितरण, बेटा बोला- जनता ने भरोसा जताया, ये जिम्मेदारी है

गयाजी के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मकर संक्रांति के मौके पर बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी की ओर से कार्यक्रम हुआ। प्रेतशीला कोरमा में जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग पहुंचे। कार्यक्रम के तहत ठंड और शीतलहर से राहत देने के उद्देश्य से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे जा रहे है। इसके साथ ही मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार दही–चूड़ा और तिलकुट भोज का भी आयोजन किया गया है। विधायक की ओर से पूरे बेलागंज क्षेत्र की जनता को इस भोज का न्योता दिया गया है। अमीर महिला नेताओं में शुमार मनोरमा देवी खास बात यह है कि बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी देश की सबसे अमीर महिला नेताओं में शुमार मानी जाती हैं। उन्होंने बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामा में इसका खुलासा किया है। विधायक मनोरमा देवी के बेटे समाजसेवी रॉकी यादव ने बताया कि बेलागंज की जनता ने उन पर भरोसा जताया है। उनके लिए उनकी जिम्मेदारी है। जनता के सुख–दुख में शामिल होना हमारा दायित्व है। क्षेत्र के विकास और लोगों की जरूरतों के प्रति हम हमेशा सजग रहे हैं। कंबल वितरण ठंड से राहत देने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन भावना बड़ी है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग प्रेतशीला कोसमा पहुंच रहे हैं। मकर संक्रांति पर बेलागंज में यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और जनसंपर्क की मिसाल बनता नजर आ रहा है। गयाजी के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मकर संक्रांति के मौके पर बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी की ओर से कार्यक्रम हुआ। प्रेतशीला कोरमा में जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग पहुंचे। कार्यक्रम के तहत ठंड और शीतलहर से राहत देने के उद्देश्य से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे जा रहे है। इसके साथ ही मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार दही–चूड़ा और तिलकुट भोज का भी आयोजन किया गया है। विधायक की ओर से पूरे बेलागंज क्षेत्र की जनता को इस भोज का न्योता दिया गया है। अमीर महिला नेताओं में शुमार मनोरमा देवी खास बात यह है कि बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी देश की सबसे अमीर महिला नेताओं में शुमार मानी जाती हैं। उन्होंने बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामा में इसका खुलासा किया है। विधायक मनोरमा देवी के बेटे समाजसेवी रॉकी यादव ने बताया कि बेलागंज की जनता ने उन पर भरोसा जताया है। उनके लिए उनकी जिम्मेदारी है। जनता के सुख–दुख में शामिल होना हमारा दायित्व है। क्षेत्र के विकास और लोगों की जरूरतों के प्रति हम हमेशा सजग रहे हैं। कंबल वितरण ठंड से राहत देने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है, लेकिन भावना बड़ी है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग प्रेतशीला कोसमा पहुंच रहे हैं। मकर संक्रांति पर बेलागंज में यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और जनसंपर्क की मिसाल बनता नजर आ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *