लुधियाना| जल आपूर्ति प्रणाली को और मजबूत व बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए विधानसभा क्षेत्र लुधियाना उत्तरी से विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड 8 के अंतर्गत वैष्णो कॉलोनी में पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्षद अमन बग्गा खुराना, पार्षद हरजिंदर बाली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। विधायक बग्गा ने बताया कि इस परियोजना पर करीब 32 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर थे और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की गई थी। नई पाइपलाइन बिछने से लोगों को साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास कार्यों के लिए लगातार ग्रांट जारी कर रही है, ताकि राज्य में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।


