उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सभी सीओ को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी
जमीन संबंधी सेवाओं में फिसड्डी साबित हो रहे सीओ पर उपमुख्यमंत्री सख्त हुए। सबसे नीचे के 5 सीओ में से 4 सवालों से बचने के लिए मेडिकल लीव पर चले गए। गुरुवार को ज्ञान भवन में भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पूरे राज्य से सीओ, डीसीएलआर और एडीएम (राजस्व) शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी 537 सीओ को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी। उन्होंने कहा, अपने कामकाज में सुधार करें। नहीं तो विभाग आपको बदल देगा। मेडिकल लीव की जगह परमानेंट लीव दे दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि उड़नदस्ता चिह्नित सीओ पर कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ी तो सर्जरी भी होगी और दवाई भी। मंत्री ने मासिक वर्किंग परफॉरमेंस ग्रेडिंग की समीक्षा की। सबसे नीचे के 5 सीओ के नाम पुकारे गए। शाहपुर, सोनबरसा (सहरसा), बेतिया और बोधगया के सीओ मौजूद नहीं थे। इनकी जगह आरओ पहुंचे। इस पर उपमुख्यमंत्री भड़क गए। कहा, इस तरह भागने से काम नहीं चलेगा।हम अंतिम समय तक पीछा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद राज्य भ्रमण पर निकलेंगे। लोगों से सीधे फीडबैक लेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। अंचल-डीसीएलआर कार्यालयों में लगेगी शिकायत पेटी
राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में शिकायत पेटी लगेगी। 101 डीसीएलआर कार्यालयों में भी शिकायत पेटी लगाई जाएगी। राजस्व कर्मचारियों की शिकायत सीओ देखेंगे। सीओ की शिकायतों की जांच डीसीएलआर करेंगे। मकसद पारदर्शी और शिकायत मुक्त राजस्व विभाग बनाना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिमार्जन और म्यूटेशन प्राथमिकता है। सीओ आवेदन रिजेक्ट या रेफर न करें। लोगों को बरगलाया नहीं जाए। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सभी सीओ को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी
जमीन संबंधी सेवाओं में फिसड्डी साबित हो रहे सीओ पर उपमुख्यमंत्री सख्त हुए। सबसे नीचे के 5 सीओ में से 4 सवालों से बचने के लिए मेडिकल लीव पर चले गए। गुरुवार को ज्ञान भवन में भूमि सुधार जनकल्याण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पूरे राज्य से सीओ, डीसीएलआर और एडीएम (राजस्व) शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी 537 सीओ को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी। उन्होंने कहा, अपने कामकाज में सुधार करें। नहीं तो विभाग आपको बदल देगा। मेडिकल लीव की जगह परमानेंट लीव दे दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि उड़नदस्ता चिह्नित सीओ पर कार्रवाई करेगा। जरूरत पड़ी तो सर्जरी भी होगी और दवाई भी। मंत्री ने मासिक वर्किंग परफॉरमेंस ग्रेडिंग की समीक्षा की। सबसे नीचे के 5 सीओ के नाम पुकारे गए। शाहपुर, सोनबरसा (सहरसा), बेतिया और बोधगया के सीओ मौजूद नहीं थे। इनकी जगह आरओ पहुंचे। इस पर उपमुख्यमंत्री भड़क गए। कहा, इस तरह भागने से काम नहीं चलेगा।हम अंतिम समय तक पीछा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी के बाद राज्य भ्रमण पर निकलेंगे। लोगों से सीधे फीडबैक लेंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी। अंचल-डीसीएलआर कार्यालयों में लगेगी शिकायत पेटी
राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में शिकायत पेटी लगेगी। 101 डीसीएलआर कार्यालयों में भी शिकायत पेटी लगाई जाएगी। राजस्व कर्मचारियों की शिकायत सीओ देखेंगे। सीओ की शिकायतों की जांच डीसीएलआर करेंगे। मकसद पारदर्शी और शिकायत मुक्त राजस्व विभाग बनाना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिमार्जन और म्यूटेशन प्राथमिकता है। सीओ आवेदन रिजेक्ट या रेफर न करें। लोगों को बरगलाया नहीं जाए।