मंत्री विजयवर्गीय ने कमलनाथ से जताई करीबियां:सीएम के अभिनंदन के बहाने विधायक का शक्ति प्रदर्शन; नागालैंड में जमकर थिरके सिंधिया

मंत्री विजयवर्गीय ने कमलनाथ से जताई करीबियां:सीएम के अभिनंदन के बहाने विधायक का शक्ति प्रदर्शन; नागालैंड में जमकर थिरके सिंधिया

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा। सीएम के अभिनंदन से बढ़ेंगे विधायक के नंबर !
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव के दो साल पूरे होने वाले है। इसे लेकर भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम हाउस पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। उनके इस कदम को मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावना के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। विधायक शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ की। डॉ. मोहन यादव जिंदाबाद के नारे लगवाए। उन्होंने कहा- आप विक्रमादित्य के शहर से आते हैं। एक विक्रमादित्य हुए। उन विक्रमादित्य के बाद 18 विक्रमादित्य को ये उपाधि मिली, जिन्होंने अच्छा शासन चलाया। हम चाहते हैं कि सुशासन के लिए 19वीं उपाधि आपको मिले। इधर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने रामेश्वर शर्मा को धुआंधार विधायक बताया। उन्होंने विधायक की तुलना क्रिकेटर धोनी, सचिन और कोहली से की। सीएम कहा कि आप जिस बात को पकड़ते हो छक्के ही उड़ाते हो। राहुल गांधी पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा तंज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं हो सकी। इसे लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है। इस पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर बड़ा तंज किया है। उन्होंने कहा कि पुतिन किससे मिले, किससे नहीं मिले ये तो उनके ऊपर ही डिपेंड करता है। अगर वह रुचि दिखाते कि मिलना है तो सरकार इसकी व्यवस्था करती। अब उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। इसका मतलब है कि वो शायद राहुल गांधी को पहचान गए। राहुल गांधी भाजपा नेताओं के, खासकर कैलाश विजयवर्गीय के सॉफ्ट टारगेट रहे हैं। अब जब मीडिया ने उनसे ये सवाल किया तो वो भला कहां चूकने वाले थे। कमलनाथ पर कैलाश के बयान के क्या मायने
कमलनाथ के सवाल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना बताने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब कमलनाथ से ही करीबियां बताने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हमारे सौहादपूर्ण संबंध है। हम भले ही अलग-अलग दल में हैं, हमारे संबंधों में खटास नहीं है। दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा से एक वीडियो सामने आया था। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने आए कमलनाथ ने उनसे सिंधिया का हाल पूछ लिया था। जिस पर तोमर ने कहा था कि अच्छे हैं, स्वस्थ हैं और प्रसन्न हैं। तभी विजयवर्गीय ने कहा था कि सिंधिया तो अब हमारे हैं। विजयवर्गीय से मीडिया ने जब इस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा- हमारे बीच तो अच्छे संबंध हैं। अब राजनीति से जुड़े लोग इसके अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि एक पुरानी कहावत है – ऊंट किस करवट बैठेगा, किसी को पता नहीं। मौजूदा राजनीति भी कुछ ऐसी ही हो गई है। वैसे किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कैलाश विजयवर्गीय का बयान ये सीख जरूर देता है कि नेताओं और पार्टी-पॉलिटिक्स के चक्कर में आपसी संबंध खराब नहीं करने चाहिए। नागालैंड में जमकर थिरके ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग ही अंदाज नजर आए। वे नागालैंड में वहां की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए और जमकर थिरके भी। उनके साथ उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी थे। सिंधिया केंद्रीय संचार मंत्री होने के साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। इस नाते वे नागालैंड पहुंचे थे। यहां वे हार्नबिल फेस्टिवल में शामिल हुए और पत्थर खींचने की वहां की परंपरा में शामिल हुए। सिंधिया ने वहां के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। अब लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कहा- जैसा देश, वैसा भेष, नेता तो इस गुण में परफेक्ट होते हैं। इनपुट सहयोग: रामेंद्र परिहार(ग्वालियर), अभिषेक दुबे (इंदौर) बात खरी है सीरीज की ये कड़ी भी पढ़ें..
शिवराज बोले- हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम: कांग्रेस नेत्री ने चढ़ा लिए कार के शीशे संसद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शायराना अंदाज दिखा। उन्होंने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा- वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती, हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम..। इस पर सदन तालियों से गूंज उठा। शिवराज सिंह चौहान एमएसपी पर उपज खरीदी को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। पूरी खबर पढ़ें..

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *