खैरथल-तिजारा में 125 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की

खैरथल-तिजारा में 125 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की

खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 125 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, सामुदायिक सुविधाएं, जल आपूर्ति, बूढी बावल गोशाला में टीन शेड्स निर्माण और स्टेडियम जैसे आधारभूत विकास कार्य शामिल हैं। ‘मोदी के नेतृत्व में देश देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा’ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने संविधान के रास्ते पर चलते हुए सरकार के गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक न्याय के प्रति निरंतर कार्य करने की बात कही। मंत्री ने क्षेत्र की महिलाओं के लिए डेयरी कार्य को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अलवर डेयरी के लिए 350 करोड़ रुपये के नए संयंत्र को मंजूरी दी गई है, जिसकी क्षमता 5 लाख लीटर तक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने डेयरी से जुड़े प्रशासकों और कार्मिकों से पशुओं की नस्ल सुधार, चारे की व्यवस्था और बिना भेदभाव के डेयरी संचालन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा खेलों के विकास पर बोलते हुए मंत्री यादव ने खैरथल में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने अलवर सांसद खेल उत्सव में खैरथल के बच्चों की प्रतिभा देखने के बाद की। इस अकादमी में बच्चों को कुश्ती सहित अन्य खेलों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी, खेल मैदान और रेलवे सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार जिले को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार चमड़ा जूती उद्योग, फुटवियर उद्योग और मंडियों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *