बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे:32 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 7 दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

बिहार के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7°C से नीचे:32 जिलों में कोल्ड डे-कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 7 दिनों तक ठंड से नहीं मिलेगी राहत

हिमालय से आ रही बर्फीली हवा ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। पछुआ हवा की वजह से 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना और पश्चिमी-पूर्वी चंपारण समेत 32 जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में बांका जिला सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जेट स्ट्रीम, हिमालय में बर्फबारी से गिर रहा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, हिंद महासागर में बने चक्रवात, ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक अधिकांश हिस्सों में बनी रहेगी। वहीं, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखें… अब जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में फिलहाल ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जबकि दिन में भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन महसूस होगी। धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। 7 डिग्री से नीचे पहुंचा 16 जिलों का तापमान पिछले 24 घंटे के रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बांका में सबसे कम 5.5 तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं पटना में भी न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिमालय से आ रही बर्फीली हवा ने बिहार में ठंड बढ़ा दी है। इससे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। पछुआ हवा की वजह से 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना और पश्चिमी-पूर्वी चंपारण समेत 32 जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे में बांका जिला सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। जेट स्ट्रीम, हिमालय में बर्फबारी से गिर रहा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, हिंद महासागर में बने चक्रवात, ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के ऊपर पड़ रहा है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। यह स्थिति अगले एक हफ्ते तक अधिकांश हिस्सों में बनी रहेगी। वहीं, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें देखें… अब जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में फिलहाल ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों तक सुबह और देर रात घना कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है, जबकि दिन में भी ठंडी हवा के कारण ठिठुरन महसूस होगी। धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है। 7 डिग्री से नीचे पहुंचा 16 जिलों का तापमान पिछले 24 घंटे के रिकॉर्ड के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बांका में सबसे कम 5.5 तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। वहीं पटना में भी न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *