Orange alert for western and yellow alert for eastern UP मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। इसके बाद बहराइच का 4.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ का 5.8 डिग्री और बरेली का 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जब जबकि चुर्क, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, बनारस एयरपोर्ट, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, फुरसतगंज, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कानपुर नगर, उरई, आगरा, मुजफ्फरपुर, मुरादाबाद, और बुलंदशहर का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
इन जिलों का तापमान 8 से 10 डिग्री दर्ज
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बनारस बीएचयू, बांदा, फतेहपुर, लखनऊ, हमीरपुर, झांसी, इटावा, फतेहगढ़, हरदोई, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर में विजिबिलिटी जीरो डिग्री दर्ज की गई है जबकि सरसावा में 50 मीटर विजिबिलिटी रही।
13 से 14 जनवरी के बीच शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 13 जनवरी को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर रहने की संभावना है। 14 जनवरी तक यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया में 13 जनवरी से 18 जनवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम को धुंध और कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर में तेज धूप निकलेगी। लेकिन हवा की गति अधिक रहने की संभावना है। पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले दो से तीन दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।


