आज यानी 3 दिसंबर से बाजार में 3 कंपनियों- मिशो, एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स लिमिटेड के IPO ओपन हो रहे हैं। निवेशकों के लिए इनमें 5 दिसंबर तक निवेश का मौका है। शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को और लिस्टिंग 10 दिसंबर को BSE-NSE पर होगी। 1. मीशो: दो दोस्तों ने अपार्टमेंट से शुरू की थी कंपनी मीशो के IPO प्राइस बैंड ₹105-₹111 प्रति शेयर तय किया है। लॉट साइज 135 शेयर का है, यानी रिटेल इन्वेस्टर्स को ₹111 के रेट से मिनिमम 14,685 रुपए लगाने होंगे। यह इश्यू कुल ₹5,421 करोड़ का है। IPO में ₹4,250 करोड़ का फ्रेश इश्यू और 1,171 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल है। AI और क्लाउड के लिए होगा फंड्स का इस्तेमाल मीशो के फ्रेश इश्यू से आने वाले ₹4,250 करोड़ का बड़ा हिस्सा टेक्नोलॉजी पर जाएगा। ₹1,390 करोड़ मीशो टेक्नोलॉजीज सब्सिडियरी के लिए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होगा। मार्केटिंग-ब्रांडिंग पर ₹1,020 करोड़ खर्च होंगे। ₹480 करोड़ मशीन लर्निंग और AI टीम्स पर सैलरी पर खर्च होंगे। बाकी इनऑर्गेनिक ग्रोथ और जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए है। 2015 में दो दोस्तों ने एक अपार्टमेंट से शुरू की थी कंपनी IIT दिल्ली के दो दोस्तों विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल ने 2015 में मीशो शुरू की थी। बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके के दो बेडरूम अपार्टमेंट में इनका ऑफिस था। डाइनिंग टेबल ही उनका पहला वर्कस्टेशन था। दोनों ने रिस्क लिया और छोटे-छोटे स्टेप्स से आगे बढ़े। ये सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म आज भारत की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शुमार है, जहां छोटे शहरों की महिलाएं बिना इन्वेस्टमेंट के प्रोडक्ट्स बेचकर कमाई कर रही हैं। मीशो की शुरूआत छोटी थी, लेकिन फंडिंग और यूजर ग्रोथ से ये 50 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस बन गया। पूरी स्टोरी पढ़ें… 2. एकस लिमिटेड: IPO का प्राइस बैंड ₹118 – ₹124 रखा गया एकस लिमिटेड भारत के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग में काम करती है। इसके IPO का प्राइस बैंड ₹118 – ₹124 रखा गया है। लॉट साइज 120 शेयरों का है, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,880 लगाने होंगे। यह इश्यू कुल ₹921.81 करोड़ का है। IPO में ₹670 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹251.81 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है। 3. विद्या वायर्स लिमिटेड: IPO का प्राइस बैंड ₹48 – ₹52 रखा गया कॉपर और एल्युमिनियम वायर बनाने वाली कंपनी विद्या वायर्स लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड ₹48 – ₹52 रखा गया है। लॉट साइज 288 शेयरों का है, यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,976 लगाने होंगे। यह इश्यू कुल ₹300.01 करोड़ का है। IPO में ₹274 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹26.01 करोड़ का ऑफर फॉर सेल है।
आज से मीशो का IPO खुला, प्राइस बैंड 105-111 रुपए:5 दिसंबर तक खुला रहेगा; एकस लिमिटेड और विद्या वायर्स में भी निवेश का मौका


