अमरोहा में विवाहिता लापता, मायके वालों ने एसपी से लगाई:पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

अमरोहा में विवाहिता लापता, मायके वालों ने एसपी से लगाई:पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

अमरोहा नगर के मोहल्ला अहमद नगर से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को विवाहिता के मायके पक्ष के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाई। उन्होंने विवाहिता के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई। एसपी ने मामले में नगर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुमार निवासी शाहिद हुसैन ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन नसरीन की शादी करीब 9 साल पहले मोहल्ला अहमद नगर, अमरोहा निवासी अजीम पुत्र खलील से की थी। नसरीन 22 नवंबर से लापता है। शाहिद हुसैन के अनुसार, शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक काफी सामान दिया गया था, लेकिन नसरीन का पति अजीम आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और उसे खाने-पीने को लेकर भी परेशान करता था। शाहिद ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को कई जगह तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। अजीम ने भी नसरीन के लापता होने की सूचना अपने ससुराल वालों को नहीं दी। मोहल्ले के लोगों ने भी नसरीन को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिवार ने नसरीन के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *