कोडरमा में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता ने फांसी लगाई:आरोपी ने ही दी परिजनों को जानकारी, अस्पताल भी लेकर गया, मोबाइल लेकर भागा

कोडरमा में प्रेम-प्रसंग में विवाहिता ने फांसी लगाई:आरोपी ने ही दी परिजनों को जानकारी, अस्पताल भी लेकर गया, मोबाइल लेकर भागा

कोडरमा थाना क्षेत्र के लरियाडीह गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय पूजा देवी, पति अनिल शर्मा के रूप में हुई है। घटना के समय घर में पूजा और उसकी जेठानी गायत्री देवी अपने-अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं। सास-ससुर पारसनाथ (गिरिडीह) स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। गायत्री देवी अपने पति सुनील शर्मा से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। पूछने पर पता चला कि घर पर गांव का ही रहने वाला युवक धौनी आया हुआ है। उसने बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है। दोनों जब पूजा के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया, जहां पूजा फंदे से झूलती मिली। धौनी ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने लगाया प्रेम प्रसंग का आरोप घटना के बाद गायत्री देवी ने बताया कि जब सभी अस्पताल में थे, तभी धौनी पूजा का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस पर मृतका के पति अनिल शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी का धौनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2021 में सिमरिया गांव में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। काम के सिलसिले में अनिल मुंबई चले गए थे। करीब एक साल पहले जब वे गांव लौटे, तब उन्हें पत्नी और धौनी के संबंधों की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने पूजा से बात की तो पूजा ने उन्हें धमकाते हुए यह बात किसी को न बताने के लिए कहा। इसके बाद अनिल ने अपने साले को पूरी बात बताई और समाधान की उम्मीद जताई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वे मार्च में फिर मुंबई लौट गए और गुरुवार रात यह घटना हो गई। परिजनों ने अब तक नहीं की है लिखित शिकायत घटना को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोडरमा थाना क्षेत्र के लरियाडीह गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय पूजा देवी, पति अनिल शर्मा के रूप में हुई है। घटना के समय घर में पूजा और उसकी जेठानी गायत्री देवी अपने-अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं। सास-ससुर पारसनाथ (गिरिडीह) स्थित अपनी बेटी के घर गए हुए थे। गायत्री देवी अपने पति सुनील शर्मा से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया। पूछने पर पता चला कि घर पर गांव का ही रहने वाला युवक धौनी आया हुआ है। उसने बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है। दोनों जब पूजा के कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया, जहां पूजा फंदे से झूलती मिली। धौनी ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति ने लगाया प्रेम प्रसंग का आरोप घटना के बाद गायत्री देवी ने बताया कि जब सभी अस्पताल में थे, तभी धौनी पूजा का मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस पर मृतका के पति अनिल शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी का धौनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2021 में सिमरिया गांव में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। काम के सिलसिले में अनिल मुंबई चले गए थे। करीब एक साल पहले जब वे गांव लौटे, तब उन्हें पत्नी और धौनी के संबंधों की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने पूजा से बात की तो पूजा ने उन्हें धमकाते हुए यह बात किसी को न बताने के लिए कहा। इसके बाद अनिल ने अपने साले को पूरी बात बताई और समाधान की उम्मीद जताई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वे मार्च में फिर मुंबई लौट गए और गुरुवार रात यह घटना हो गई। परिजनों ने अब तक नहीं की है लिखित शिकायत घटना को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *