मंधाना ने पलाश संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी:शादी कैंसल होने लगाया स्टेट्स

मंधाना ने पलाश संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी:शादी कैंसल होने लगाया स्टेट्स

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी टलने के बाद चुप्पी तोड़ी है। मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान जारी किया और इस बात की जानकारी दे दी है कि पलाश मुछाल के साथ उनकी शादी रद्द हो गई है। मालूम हो कि मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन उसी दिन इसे टाल दिया गया था। अब मंधाना ने बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया है शादी रद्द कर दी गई है।
मंधाना ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *