अखिलेश को बनाएं मुख्यमंत्री यही होगी नेता जी को श्रद्धांजलि:फर्रुखाबाद में सपा ने उनके योगदान को सराहा, शब्दों में बयां नहीं कर सकते

अखिलेश को बनाएं मुख्यमंत्री यही होगी नेता जी को श्रद्धांजलि:फर्रुखाबाद में सपा ने उनके योगदान को सराहा, शब्दों में बयां नहीं कर सकते

फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) महानगर इकाई द्वारा पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषित स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया सालिगराम स्थित आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया। सर्वप्रथम, सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्व. नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनके कार्यों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने विशेष रूप से उस कानून का उल्लेख किया, जिसके कारण शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके घरों तक पहुंच पाते हैं। मिश्रा ने सभी समाजवादी साथियों से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष वीना शर्मा, सुरेंद्र यादव, ओम प्रकाश शर्मा, कुलदीप भारद्वाज उर्फ बंटी सभासद, खुर्शीद खान और कोषाध्यक्ष अमन भारद्वाज सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अमित यादव गोल्डी, सत्यम अवस्थी, हरिओम सक्सेना, डॉ. शिवम अवस्थी, ऋषि अवस्थी एडवोकेट, गोपाल सक्सेना और रिंकू यादव जैसे कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *