कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली:अरवल से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, तैयारियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली:अरवल से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली, तैयारियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ में अरवल जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस महारैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने की, जिसमें प्रदेश पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रोफेसर मदन यादव, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष राम विनय यादव, प्रवक्ता जावेद अख्तर, रवि शंकर शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार भारती, लालमणि भारती, संजय कुमार सिंहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में चुनाव एक मज़ाक बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनादेश की चोरी मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे हैं। इसी के विरोध में राहुल गांधी ने पूरे देश में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन शुरू किया है। इसी बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन भी समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा और पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ में अरवल जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस महारैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा ने की, जिसमें प्रदेश पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रोफेसर मदन यादव, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष राम विनय यादव, प्रवक्ता जावेद अख्तर, रवि शंकर शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार भारती, लालमणि भारती, संजय कुमार सिंहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महारैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में चुनाव एक मज़ाक बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनादेश की चोरी मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे हैं। इसी के विरोध में राहुल गांधी ने पूरे देश में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन शुरू किया है। इसी बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन भी समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा और पर्यवेक्षक नदीम अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से केक काटकर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *