श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, 13 लोग घायल:बांका में 2 की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर, सुईया थाना क्षेत्र की घटना

श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पलटी, 13 लोग घायल:बांका में 2 की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर, सुईया थाना क्षेत्र की घटना

बांका के सुईया थाना क्षेत्र में सोमवार को जिलेबिया पहाड़ के पास एक मैजिक वाहन बेकाबू होकर पलट गई। इसमें देवघर से लौट रहे 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु समस्तीपुर जिले के उदयपुर गांव के रहने वाले है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी मन्नत पूरी होने पर बाबा धाम में पूजा करने गए थे। सोमवार की सुबह पूजा करने के बाद वे लौट रहे थे। इस बीच जिलेबिया पहाड़ के पास हादसा हो गया। दुर्घटना में मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के अनुसार सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना सुईया थाना क्षेत्र की है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र में सोमवार को जिलेबिया पहाड़ के पास एक मैजिक वाहन बेकाबू होकर पलट गई। इसमें देवघर से लौट रहे 13 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु समस्तीपुर जिले के उदयपुर गांव के रहने वाले है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी मन्नत पूरी होने पर बाबा धाम में पूजा करने गए थे। सोमवार की सुबह पूजा करने के बाद वे लौट रहे थे। इस बीच जिलेबिया पहाड़ के पास हादसा हो गया। दुर्घटना में मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के अनुसार सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। दुर्घटना सुईया थाना क्षेत्र की है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *